फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Revaluation in DU restored.

डीयू छात्रों को मिला दिवाली का तोहफा

Tue, 21 Oct 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Oct 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
Revaluation in DU restored.

दिल्ली विवि ने छात्रों को पुनर्मूल्यांकन और दोबारा दाखिला लेने के लिए तिथि बढ़ा दी है। इसके साथ ही पुनर्मूल्यांकन व्यवस्था को एक बार फिर से बहाल कर दिया है। इसके शुरू होने के साथ ही अब छात्रों की उत्तर पुस्तिका एक ही परीक्षक जांचेगा।

विज्ञापन


दो साल पहले तीन परीक्षकों से उत्तर पुस्तिका की जांच कराने का हवाला देकर पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था। दिल्ली विश्वविद्यालय ने इसके साथ ही बीते साल चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूपी) के प्रथम वर्ष में अनुत्तीर्ण हुए छात्रों को 29 अक्तूबर तक फिर से दाखिला लेने का मौका दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो वर्ष पहले जब डीयू ने सेमेस्टर सिस्टम लागू किया था, उस समय पुनर्मूल्यांकन को खत्म कर दिया गया था। इस वजह से हजारों छात्रों के सामने फेल होने पर या कम नंबर मिलने पर कोई विकल्प नहीं बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद रि-वैल्यूवेशन की जगह री-चेकिंग हो रही थी। विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार यह तर्क दे रहा था कि सेमेस्टर सिस्टम में एक कॉपी तीन अध्यापक चेक कर रहे हैं। इस मुद्दे को एबीवीपी और डूसू ने पिछले बुधवार व शुक्रवार को प्रदर्शन किया था।

नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि पिछले वर्ष एफवाईयूपी के प्रथम वर्ष में फेल हुए छात्रों या किसी कारणवश पेपर न दे पाने वाले छात्रों को राहत देते हुए छात्रों को 29 अक्तूबर तक फिर से  दाखिला लेने का मौका दिया है। ऐसे सभी छात्रों की उपस्थिति दाखिले के दिन से ही मानी जाएगी।


इससे हजारों छात्रों को फायदा मिला है। वहीं जो छात्र पहले साल में फेल हो गए थे और उन्हें गलती से दूसरे साल में दाखिला दे दिया गया था, उन्हें पहले साल में ही दाखिला मिलेगा। उनकी फीस को पहले साल में समायोजित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed