{"_id":"5e78e8168ebc3e769c7225ac","slug":"retired-judge-daughter-suicide-suffering-depression-for-a-year-due-to-not-getting-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूली सेवानिवृत्त जज की बेटी, नौकरी नहीं मिलने के कारण एक साल से झेल रही थी डिप्रेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर झूली सेवानिवृत्त जज की बेटी, नौकरी नहीं मिलने के कारण एक साल से झेल रही थी डिप्रेशन
Mon, 23 Mar 2020 10:17 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में सेवानिवृत्त महिला जज की बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की शिनाख्त एन्ना सक्सेना (33) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि एन्ना करीब एक साल से डिप्रेशन में थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। थाना पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, एन्ना सक्सेना अपनी मां मीना सक्सेना के साथ आईपी एक्सटेंशन स्थित अंकुर अपार्टमेंट में रहती थी। मीना सक्सेना उपभोक्ता फोरम मामलों की जज थीं। शनिवार को एन्ना ने अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मीना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेजा। रविवार को शव परिवार को सौंप दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि नौकरी नहीं लग पाने की वजह से एन्ना तनाव से गुजर रही थी।