{"_id":"5b7e284f42c79246300f5d68","slug":"retired-colonel-assault-case-co-transferred-inspector-police-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्नल की गिरफ्तारी का मामला: सीओ का तबादला, इंस्पेक्टर को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्नल की गिरफ्तारी का मामला: सीओ का तबादला, इंस्पेक्टर को किया लाइन हाजिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 23 Aug 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-29 निवासी रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान को बिना जांच छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार करना और हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश करना पुलिस को भारी पड़ रहा है। बुधवार को एसएसपी ने सीओ का तबादला करके पुलिस जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। वहीं, इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले में चौकी इंचार्ज रवि तोमर और मुंशी को पहली ही निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
दरअसल, 14 अगस्त की सुबह सोसायटी में एक एडीएम की पत्नी ने वीरेंद्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। सेक्टर-20 पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कर्नल को कोर्ट भेज दिया था। कोर्ट ले जाते समय पुलिस ने कर्नल को चोरी के आरोपी के साथ हथकड़ी लगाकर भेजा था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। घटना के बाद पुलिस को अपनी गलती का पता चला तो एसएसपी ने में सीओ अनित कुमार का तबादला करते हुए दादरी सर्किल में तैनात कर दिया था और इंस्पेक्टर को थाना सेक्टर-20 से हटाकर थाना सूरजपुर भेज दिया था।
विज्ञापन
इसके बावजूद रिटायर्ड सैन्य अधिकारी सीओ और इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बुधवार शाम को एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने इंस्पेक्टर सूरजपुर मनीष सक्सेना (घटना के वक्त सेक्टर-20 एसएचओ) को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि सीओ अनित कुमार (तत्कालीन सेक्टर-20 थाना क्षेत्र) को भी दादरी से हटाकर जिला पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। हालांकि, वहां पर उनको पुलिस लाइन की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर सीओ ट्रैफिक और सीओ औद्योगिक सतीश कुमार को सीओ दादरी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि सीओ सिटी दो राजीव कुमार को अपने चार्ज के साथ-साथ सीओ ट्रैफिक और सीओ इंडस्ट्री की भी जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन