फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Retired Colonel and ADM Controversy ADMs wife released video

एडीएम की पत्नी ने जारी किया वीडियो, लगाई प्रशासन से गुहार

Sat, 25 Aug 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 25 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Retired Colonel and ADM Controversy ADMs wife released video
रिटायर्ड कर्नल और एडीएम विवाद

सेक्टर-29 निवासी रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान और एडीएम विवाद मामले में शनिवार को एडीएम की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया। इसमें उन्होंने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनका परिवार व पति निर्दोष हैं। उन्हें फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में एडीएम की पत्नी ने आरोप लगाया है कि रिटायर्ड कर्नल चार साल से मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं। यह बात उन्होंने पति को भी बताई थी। दोनों परिवार के बीच किसी तरह का जमीनी विवाद नहीं है। यह सिर्फ उन्हें फंसाने के लिए विवाद बनाया गया है। वह अपने बच्चों को लेकर छिपने को मजबूर हैं। जबकि वीरेंद्र ने जो किया वह सामूहिक रूप से किया है। लोग अब भी सच्चाई से वाकिफ नहीं हैं। अक्सर अपशब्दों का प्रयोग भी वीरेंद्र द्वारा किया जाता रहा है। ऐसे में मुझे इंसाफ दिलाया जाए। 
विज्ञापन


यह है मामला
एडीएम की पत्नी ने 14 अगस्त को वीरेंद्र पर छेड़छाड़ और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वीरेंद्र को सोमवार को अदालत से जमानत मिल चुकी है। वीरेंद्र ने जेल से ही एडीएम पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए शिकायत जेलर के माध्यम से डीएम को दी थी। इस मामले में 18 अगस्त को एडीएम व उनकी पत्नी सहित सात लोगों पर केस दर्ज हुआ था। प्राधिकरण ने एडीएम के घर में बने अवैध निर्माण को तोड़ भी दिया था। शुक्रवार को यूपी पीसीएस एसोसिएशन ने भी डीएम और एसएसपी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए हैं। साथ ही, मामले की निष्पक्ष व न्यायिक जांच कराने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed