{"_id":"5d9a8f8e8ebc3e018167308e","slug":"retired-bank-manager-dies-due-to-not-flat-rent","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट किराये पर नहीं चढ़ने से परेशान रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट किराये पर नहीं चढ़ने से परेशान रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने दी जान
Mon, 07 Oct 2019 06:36 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 07 Oct 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में सरकारी बैंक से रिटायर्ड मैनेजर ने घर के सामने ही पेड़ से लटककर जान दे दी। फांसी लगाते समय लोगों ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया, जब तक उनको पेड़ से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त सतीश कुमार चावला (62) के रूप में हुई है। पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा था कि वह गंदा काम करने जा रहा है।
पत्नी व बेटे से माफी भी मांगी है। यह भी लिखा है कि उनका फ्लैट सात माह से खाली पड़ा है, कोई किरायेदार नहीं आ रहा है, इससे वह परेशान है। सुसाइड नोट में मौत के कारण का पता चलने पर पुलिस असमंजस में है, क्योंकि सतीश के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी है। वहीं परिजनों ने किसी भी घरेलू कलह से इंकार किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक, सतीश परिवार के साथ अमर कॉलोनी के नेशनल पार्क में तीसरी मंजिल के फ्लैट में रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा 30 साल का बेटा है। पति-पत्नी दोनों सरकारी बैंक से रिटायर्ड हैं। बेटा मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार शाम को घर पर सतीश का साला आया हुआ था।
विज्ञापन
रात को परिवार ने साथ में खाना खाया। इसके बाद सतीश टहलने की बात कर घर से निकल गए। इस बीच वह घर के सामने खड़ी कार पर चढ़कर रस्सी के सहारे पेड़ से लटक गए। लोगों ने सतीश को पेड़ से लटकता देखकर शोर मचा दिया। इस बीच सतीश का परिवार भी बाहर आ गया। फौरन उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।