फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Retired army man arrested for killing travel agent

Delhi: ट्रैवल एजेंट की हत्या करने वाला सेना का सेवानिवृत्त जवान दबोचा, दो को पहले ही पुलिस कर चुकी गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2023 09:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 07 Jun 2023 09:34 PM IST
सार

सब्जी मंडी के मोरी गेट इलाके में ट्रैवल एजेंट अखिलेश तिवारी की सात फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप सेना के पूर्व जवान संजेश कुमार चौहान पर लगा था।

विज्ञापन
Retired army man arrested for killing travel agent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सब्जी मंडी इलाके में सात फरवरी को हुई ट्रेवल एजेंट अखिलेश तिवारी की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए सेना से सेवानिवृत्त जवान को गिरफ्तार किया है। जिस रूट पर आरोपी जवान संजेश कुमार चौहान उर्फ फौजी की बसें चल रही थीं उसी रूट पर अखिलेश भी अपनी बसें चलाना चाहता था। यही नहीं वह आरोपी के डेढ़ लाख रुपये वापस नहीं दे रहा था। इससे नाराज आरोपी ने यूपी से गैंगस्टर उदयवीर उर्फ बाबा व विष्णु के साथ मिलकर ट्रैवल एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर रखे थे। वहीं, दिल्ली पुलिस आरोपी फौजी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने जा रही थी।

विज्ञापन


सब्जी मंडी के मोरी गेट इलाके में ट्रैवल एजेंट अखिलेश तिवारी की सात फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप सेना के पूर्व जवान संजेश कुमार चौहान पर लगा था। सेल में तैनात इंस्पेक्टर शिवकुमार को आरोपी के गांव आवारी, जिला इटावा में होने की सूचना मिली। इसके बाद एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार व एसआई राजेश शर्मा की टीम गठित की गई। पुलिस टीम इटावा पहुंची और गांव मनपुरा जिला इटावा यूपी निवासी संजेश को आवारी गांव में स्थित उसकी बहन के घर से छह जून को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि उसकी दिल्ली-इटावा-कानपुर रूट पर चार बसें चलती हैं।
विज्ञापन


अखिलेश तिवारी का ऑफिस मोरी गेट में था और वह संजेश की बसों के टिकट बुक करता था। अखिलेश भी इसी रूट पर अपनी बसें चलाना चाहता था। इससे संजेश नाराज हो गया। इसके अलावा ट्रेवल एजेंट आरोपी के डेढ़ लाख रुपये वापस नहीं लौटा रहा था। इस कारण उसने पीड़ित की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत संजेश दो साथी गैंगस्टर उदयवीर उर्फ बाबा और विष्णु के साथ छह व सात की रात अखिलेश के ऑफिस पहुंचा और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर होने के बाद चलाने लगा बसें
संजेश फौजी जनवरी, 2021 में सेना में रिटायर हुआ था। रिटायर होने के बाद उसने चार बसें खरीदी और दिल्ली-इटावा-कानपुर रूट पर चलाने लगा। उदयवीर पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ यूपी में 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। विष्णु भी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। संजेश के खिलाफ एक और मामला इटावा, यूपी में जनवरी, 2023 में दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed