ISI से जुड़े तार, आर्मी का रिटायर हवलदार गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई रैकेट से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सेना से रिटायर हवलदार को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया गया। सेना से यह पहली गिरफ्तारी है, जबकि मामले में अब तक रैकेट के तीन लोग धरे जा चुके हैं।
गिरफ्तार सेना के रिटायर हवलदार को जम्मू-कश्मीर की कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है, जिसे शनिवार को दिल्ली लाया जाएगा। मामले में जल्द ही दो-तीन और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र्र यादव ने बताया कि अपराध शाखा की टीम गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जम्मू कश्मीर गई थी। टीम ने जम्मू कश्मीर से सेना के रिटायर हवलदार मुनव्वर अहमद मिर को गिरफ्तार किया है।
सेना की गुप्त जानकारियां व गोपनीय दस्तावेज देता था
आरोप है कि वह गिरोह में शामिल था और आईएसआई को सेना की गुप्त जानकारियां व गोपनीय दस्तावेज देता था। मुनव्वर अहमद वर्ष 1995 में सेना में भर्ती हुआ और 2011 में रिटायर हो गया था। वह सेना में रहते हुए भारत में कई जगह तैनात रहा था।
दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को उसे दिल्ली लेकर आएगी। यहां उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रैकेट में शामिल बीएसएफ के एक हवलदार और एक स्कूल टीचर की तलाश की जा रही है।
इन लोगों की भी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। सेना की एक टीम कफायतउल्ला व बीएसएफ हवलदार से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मुनव्वर अहमद ने सेना की क्या-क्या गोपनीय जानकारियां दी हैं और कब से दे रहा था।