{"_id":"6ae1eafbe46704fa3a0b22cb","slug":"retail-stores-to-open-at-new-ashok-nagar-namo-bharat-station-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161101-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर खुलेंगे रिटेल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर खुलेंगे रिटेल स्टोर
विज्ञापन
- एनसीआरटीसी ने व्यावसायिक परिसर लीज पर देने के लिए मांगी निविदा, यात्रियों को मिलेंगी खरीदारी और खानपान की सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर जल्द ही खरीदारी और खानपान की सुविधाएं मिलेंगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने स्टेशन पर 2000 वर्ग मीटर से अधिक व्यावसायिक जगह लीज पर देने के लिए निविदा आमंत्रित की है। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्टेशन से होने वाली गैर-किराया आय बढ़ाना है। स्टेशन के कॉनकोर्स स्तर पर उपलब्ध कराई जाने वाली यह जगह खुदरा दुकानों, खानपान केंद्रों और जीवनशैली से जुड़े ब्रांडों के लिए उपयोगी होगी। दिल्ली मेट्रो के न्यू अशोक नगर स्टेशन से जुड़ा होने के कारण यहां यात्रियों की आवाजाही अधिक रहती है। स्टेशन पर करीब 73 कारों और 284 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा है। यहां इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की व्यवस्था भी उपलब्ध है। मेट्रो के अलावा ई-रिक्शा और ऑटो के माध्यम से यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। एनसीआरटीसी के अनुसार, नमो भारत कॉरिडोर पर अब तक 4.8 करोड़ से अधिक यात्राएं हो चुकी हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या से स्टेशन परिसर में कारोबार की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।एनसीआरटीसी दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के अन्य स्टेशनों पर भी व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।
-- -- -- -- --
शनि