{"_id":"5cd145ffbdec22078812668c","slug":"result-of-navodaya-and-kendriya-vidyalay-also-is-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय और केंद्रीय विद्यालय का परिणाम भी शत-प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय और केंद्रीय विद्यालय का परिणाम भी शत-प्रतिशत
Tue, 07 May 2019 02:17 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 07 May 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
जश्न मनाते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
दादरी के जवाहर नवोदय विद्यालय और सेक्टर पी-3 के केंद्रीय विद्यालय के बच्चे भी किसी से कम नहीं है। केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट इस बार शत प्रतिशत रहा है। 78 बच्चों ने परीक्षा दी थी। प्रधानाचार्य डा. करुणाकर उपाध्याय ने बताया कि शिव्या ठाकुर ने 98.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैशाली ने 96.6 फीसदी अंक और निशांत चौहान और अंजलि ठाकुर ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
वहीं दादरी के केंद्रीय विद्यालय में 55 में से 54 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय का परिणाम 98.18 प्रतिशत रहा है। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय का परिणाम 97.4 फीसदी रहा। यहां 77 में से 75 बच्चों ने परीक्षा पास की है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सत्यभान सिंह ने बताया कि स्कूल के 16 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है।
विज्ञापन
हिमांशु ने 98 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। उसने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। देवेश सिंह ने 94.4 प्रतिशत के साथ दूसरा और अतीक अंसारी ने 94 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन