{"_id":"5caa7b32bdec2260e22ad856","slug":"restrictions-on-carrying-arms-at-the-restaurant-and-pubs-of-connaught-place-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनॉट प्लेस के रेस्तरां-पब में हथियार ले जाने पर पाबंदी, दिल्ली पुलिस ने संचालकों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनॉट प्लेस के रेस्तरां-पब में हथियार ले जाने पर पाबंदी, दिल्ली पुलिस ने संचालकों को दिए निर्देश
Mon, 08 Apr 2019 04:05 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 08 Apr 2019 04:05 AM IST
विज्ञापन
Connaught Place, Delhi (File Photo)
कनॉट प्लेस में बीते दिनों एक रेस्तरां में फायरिंग की घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने सभी रेस्तरां, पब और होटलों में हथियार ले जाने पर पाबंदी लगा दी है। पुलिस की ओर से सभी रेस्तरां, पब और होटल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने यहां बोर्ड लगाकर इस बारे में ग्राहकों को जानकारी भी दें।
विज्ञापन
साथ ही विशेष सावधानी बरतते हुए कुछ लोगों को पैनी नजर बनाए रखने के लिए भी रखें। दिल्ली पुलिस के डीसीपी मधुर वर्मा का कहना है कि लोगों की जान और संपत्ति को नुकसान से बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों कनॉट प्लेस में हुई घटना के बाद हथियारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगना जरूरी है।
विज्ञापन