फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Restrictions implemented in Delhi-NCR extended till 8 November

दिल्ली-एनसीआर में लागू पाबंदियां आठ नवंबर तक बढ़ी

Tue, 05 Nov 2019 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 05 Nov 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
Restrictions implemented in Delhi-NCR extended till 8 November
हॉट मिक्स प्लांट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दिल्ली-एनसीआर की बिगड़ी आबोहवा के बीच ईपीसीए ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रशर पर लगाई गई पाबंदियां आठ नवंबर तक बढ़ा दी है। ईपीसीए का मानना है कि मौसमी दशाओं में सकारात्मक बदलाव होने से प्रदूषण स्तर में गिरावट आने की उम्मीद है। फिर भी, मौजूदा हालात को देखते हुए पाबंदियां तीन दिन के लिए बढ़ाई है।

विज्ञापन


ईपीसीए ने सोमवार को इस बारे में समीक्षा बैठक की। इसमें मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम बेहतर होगा। इससे प्रदूषण स्तर में कमी आएगी। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक के लिए निर्माण कार्य से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में ये रहेगी व्यवस्था
-हॉट मिक्स प्लांट, स्टोन क्रशर आठ नवंबर तक रहेंगे बंद।
-फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, सोनीपत, पानीपत, बुलंदशहर में कोयले से चलने वाली फैक्ट्रियां नहीं चलेंगी। दिल्ली में जिन फैक्ट्रियों को अभी तक पीएनजी पर शिफ्ट नहीं किया गया है, उन्हें नहीं चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिल्ली समेत एनसीआर में पहचान किए हॉट स्पॉट पर सरकारी एजेंसियों की रहेगी विशेष निगरानी। औचक निरीक्षण करेंगी टीम।
-सभी राज्यों के विद्युत बोर्ड एनसीआर में 24 घंटे बिजली की सप्लाई करेंगे सुनिश्चित।
-सड़कों की मशीन से होगी सफाई, किया जाएगा पानी का छिड़काव।
-अनधिकृत ईंधन से चलने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई।

आप ने प्रदूषण कम होने पर थपथपाई अपनी पीठ
आप सांसद संजय सिंह का मानना है कि सम-विषम लागू होने के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर नीचे आ गया है, जहां आम आदमी पार्टी प्रदूषण से लड़ने की सारी कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा सांसद विजय गोयल ने प्रदूषण के समर्थन में सम-विषम योजना का उल्लंघन किया। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए आप सरकार के प्रयासों का विरोध करके भाजपा ने अपनी प्रदूषण समर्थित मानसिकता को उजागर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed