फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Restriction on black marketing rate orders to display rate list outside the shop

कालाबाजारी पर लगाम, दुकान के बाहर अब लगानी होगी रेट लिस्ट

Sat, 28 Mar 2020 10:41 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 28 Mar 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Restriction on black marketing rate orders to display rate list outside the shop
किराना की दुकान पर ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन में कालाबाजारी से निपटने के लिए पुलिस आयुक्त ने सभी किराना दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने का निर्देश दिया है। सभी थाना प्रभारी व बाजार में तैनात पुलिसकर्मियों को इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त केके राव ने बताया लॉकडाउन के दौरान कुछ स्थानों पर दुकानदारों द्वारा लॉकडाउन में कालाबाजारी की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद सादी वर्दी में ग्राहक बना कर पुलिसकर्मियों को भेजा गया। इस दौरान कालाबाजारी करते पकड़े गए दुकानदारों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सभी दुकानदारों को रेट लिस्ट लगानी होगी।
विज्ञापन


इन नंबरों पर कर सकते हैं कालाबाजारी की शिकायत

ग्राहकों को कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस कंट्रोल रूम के सहायता नंबर 0129-2267201 व 9999150000 पर शिकायत करने की अपील की गई है। वहीं भोजन व स्वास्थ्य संबंधी शिकायत 0129-2221000 पर की जा सकती है। शुक्रवार को इन हेल्पलाइन नंबरों पर कोरोना की 21 व कालाबाजारी की 42 कॉल रिकॉर्ड की गई। वहीं शनिवार को कोरोना के चार, खाने के लिए 115 व कालाबाजारी की 11 शिकायतें कंट्रोल रूम में दर्ज की गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed