फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rest house facility for Indian Army in Delhi Cantonment

Delhi: सेना के लिए दिल्ली छावनी में आराम गृह की सुविधा, डीएमआरसी ने किया निर्माण

Mon, 29 Aug 2022 10:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 29 Aug 2022 10:09 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने फरवरी, 2020 में आराम गृह के निर्माण की शुरुआत कर दी, जिसे हाल ही में पूरा कर लिया गया। पश्चिमी कमान के जीओसी-इंचार्ज ने इसका उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Rest house facility for Indian Army in Delhi Cantonment
सेना के लिए बनाया गया आराम गृह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली छावनी में सैन्य कर्मियों और पूर्व सैनिकों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सैनिक आराम गृह (ट्रांजिट सुविधा) का निर्माण किया है। चार मंजिला इमारत में 46 डबल बेड कमरे, चार शयनकक्ष और मेस सहित सभी जरूरी सुविधाएं हैं। बेस अस्पताल में इलाज के सिलसिले में पहुंचने वालों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आराम गृह का निर्माण किया गया। बता दें कि खानपुर में भी एक और आरामगृह का निर्माण किया जा रहा है। 

विज्ञापन

   
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक, 2014 में हैरिटेज लाइन के निर्माण के लिए लाल किला के नजदीक भारतीय सेना से दिल्ली मेट्रो ने जमीन का एक टुकड़ा लिया था। जमीन सौंपने की शर्तों के तहत डीएमआरसी को सेना की ओर से मुहैया की जाने वाली जमीन पर एक सैनिक आराम गृह का निर्माण करना था। सेना ने 2019 में दिल्ली छावनी में आरामगढ़ के लिए बेस अस्पताल के पास जमीन का एक टुकड़ा सौंप दिया। दिल्ली मेट्रो ने फरवरी, 2020 में इसके लिए निर्माण की शुरुआत कर दी, जिसे हाल ही में पूरा कर लिया गया। बृहस्पतिवार को पश्चिमी कमान के जीओसी-इंचार्ज ने इसका उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed