{"_id":"698c3d9c570a8b4df72c5610d780d77d","slug":"resident-doctors-strike-in-gtb-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल में हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल में हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े गुरु तेग बहादुर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सुरक्षा और अन्य कमियों की मांग को लेकर चिकित्सा सेवा ठप कर दी है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किये जाते और अस्पताल की दूसरी कमियों को दूर नहीं किया जाता तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
रविवार की रात एक मरीज के तीमारदार ने एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हाथापाई की इसके बाद सोमवार दोपहर से रेजिडेंट डॉक्टरों ने चिकित्सा सेवा ठप कर दी। हालांकि अस्पताल के सीनियर डॉक्टर आपातकालीन विभाग और वार्ड में ड्यूटी दे रहे हैं। अगर हड़ताल जारी रही तो मंगलवार को ओपीडी सेवा भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
जीटीबी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष तोमर ने बताया कि रविवार की देर रात अस्पताल के आपातकालीन विभाग में एक मरीज के तीमारदार ने एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हाथापाई की। गाली देने आरोप भी तीमारदार पर लगाया साथ ही वीडियो फुटेज भी बनाए गए। डॉक्टरों का आरोप है कि यह सब हो रहा था और ड्यूटी पर तैनात गार्ड चुपचाप खड़े थे। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
उधर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक रेजिडेंट डॉक्टरों को लेकर दिल्ली सचिवालय पहुंच गए। वहां उनकी स्वास्थ्य सचिव से बातचीत हुई है लेकिन अभी तक ड्यूटी पर लौटने का निर्णय नहीं लिया है। डॉक्टर स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं, क्योंकि अस्पताल में दवा व कर्मियों की काफी कमी है, इसी वजह से बार-बार इस तरह की दिक्कत होती है।