फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Resentment in IAMAI regarding Delhi Motor Vehicle Aggregator

Delhi: दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर को लेकर IAMAI में नाराजगी, कहा- प्रभावित होगी दैनिक श्रमिकों की आजीविका

Thu, 29 Jun 2023 09:28 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Jun 2023 09:28 AM IST
सार

एसोसिएशन ने कहा कि वह देश में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के विकास का समर्थन करता है, लेकिन ऐसी नीतियों को पर्यावरणीय मुद्दों की तर्ज पर लाया जाए। उन्होंने कहा कि योजना में आने वाली लागत ने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को पूरा करना मुश्किल बना दिया है।

विज्ञापन
Resentment in IAMAI regarding Delhi Motor Vehicle Aggregator
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर (समूहक) और डिलीवरी सेवा प्रदाता योजना को लेकर इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इससे हजारों दैनिक श्रमिकों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने नई नीति में राहत की मांग की है। साथ ही सलाह दी कि बीते माह टैक्सियों में अनिवार्य पैनिक बटन, आपातकालीन प्रतिक्रिया संख्या 112 के साथ एकीकरण और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए चरणबद्ध तरीके से सीएनजी चालित कैब सेवा को इलेक्ट्रिक में बदला जाए। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानक व प्रबंधन और सशक्त किए जाएं।

विज्ञापन


एसोसिएशन ने कहा कि वह देश में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के विकास का समर्थन करता है, लेकिन ऐसी नीतियों को पर्यावरणीय मुद्दों की तर्ज पर लाया जाए। उन्होंने कहा कि योजना में आने वाली लागत ने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को पूरा करना मुश्किल बना दिया है। व्यावसायिक गतिविधि और दैनिक श्रमिकों की आजीविका में महत्वपूर्ण व्यवधान पैदा कर सकता है। विशेष रूप से निर्धारित ईवी रूपांतरण लक्ष्य उन दैनिक श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम पैदा करते हैं, जिन्होंने आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) संचालित वाहनों में अक्सर ऋण के माध्यम से अपनी पूंजी का भारी निवेश किया है।
विज्ञापन


बाइक टैक्सियों के 100 प्रतिशत ईवी करने का लक्ष्य है। यह चिंता का विषय है कि इससे बाइक टैक्सियों को रोजगार से वंचित होना पड़ सकता है। उन्होंने बदलाव को आसान बनाने के लिए आसान लोन विकल्पों की भी मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि बदलाव की लागत को संतुलित करने के लिए एक योजना शुरू की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed