फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Republic day violence delhi court gives bail to accused who attack police during tractor rally on 26 january

26 जनवरी हिंसा: अदालत ने पुलिस पर हमला करने के आरोपी बूटा सिंह को दी जमानत

Thu, 08 Jul 2021 02:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 08 Jul 2021 02:44 PM IST
सार

पांच महीने से अधिक समय तक फरार रहने के बाद 26 वर्षीय सिंह पर 50,000 रुपये का इनाम रखा गया और 30 जून को उसे पंजाब के तरण तारण से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Republic day violence delhi court gives bail to accused who attack police during tractor rally on 26 january
दिल्ली : प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली की एक अदालत ने इस साल गणतंत्र दिवस पर किसानों की प्रदर्शन रैली के दौरान लाल किले में हिंसा और तोड़फोड़ में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति को गुरुवार को जमानत दे दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनी लाउ ने अभियोजन और आरोपी के वकील दोनों की दलीलें सुनने के बाद बूटा सिंह को जमानत दे दी। बूटा सिंह ने किसानों के आंदोलन में कथित तौर पर सक्रिय भूमिका निभाई।

विज्ञापन


पांच महीने से अधिक समय तक फरार रहने के बाद 26 वर्षीय सिंह पर 50,000 रुपये का इनाम रखा गया और 30 जून को उसे पंजाब के तरण तारण से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार सिंह उस दंगाई भीड़ का हिस्सा था जिसने गणतंत्र दिवस पर लाल किले में पुलिस कर्मियों पर हमला किया और सार्वजनिक संपत्ति को लूटा तथा तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ करने तथा कथित साजिश के वित्त पोषण के स्रोत का पता लगाने के लिए अदालत से उसकी पांच दिन की हिरासत मांगी थी। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) की कानूनी टीम इस मामले पर विचार कर रही है। वकील जसप्रीत राय, रविंदर कौर, वीपीएस संधू, जसदीप एस ढिल्लों, कपिल मदान, नीतिन कुमार और गुरमुख सिंह ने मामले में आरोपी की पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 26 जनवरी को प्रदर्शनरत किसानों की तीन कृषि कानूनों के खिलाफ निकाली ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस से झड़प हो गई थी और वे लाल किले में घुस गए थे, उसके गुंबद पर धार्मिक झंडे फहराए थे और सैकड़ों पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed