{"_id":"61ec3e0f61d6ef40756a26e6","slug":"republic-day-full-dress-rehearsal-before-traveling-from-station-airport-pay-attention-movement-of-planes-and-trains-will-be-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल: स्टेशन-एयरपोर्ट से यात्रा करने के पहले ध्यान दें, विमानों और ट्रेन की आवाजाही रहेगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल: स्टेशन-एयरपोर्ट से यात्रा करने के पहले ध्यान दें, विमानों और ट्रेन की आवाजाही रहेगी प्रभावित
Sat, 22 Jan 2022 10:55 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:55 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर 23 जनवरी को कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। साथ ही कोहरे की वजह से रोजना दो दर्जन ट्रेन उत्तर भारत की देरी से संचालित हो रही है।
विज्ञापन
Republic Day Full Dress Rehearsal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को अगर आप विमान व ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे है तो दोनों यातायात के संसाधन का पता करके ही निकले। गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल की वजह से नोटम लगने से जहां विमानों की आवाजाही प्रभावित हो रही है तो वहीं धुंध व व रिहर्सल की वजह से ट्रेनों को परिवर्तित रूट व मार्ग से रोक कर चलाने का निर्देश है। लिहाजा स्टेशन व हवाई अड्डे जाने के पहले स्थिति की जानकारी लेकर ही निकले।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर 23 जनवरी को कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। साथ ही कोहरे की वजह से रोजना दो दर्जन ट्रेन उत्तर भारत की देरी से संचालित हो रही है। बुधवार को नई दिल्ली -गाजियाबाद मेल एक्सप्रेस, बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी परिवर्तित रूट नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी। इसके सथ ही अमृतसर-सहरसा गरीबरथ, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी, झेलम एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, डिब्रूगढ़ राजधानी, सियालदाह राजधानी, रांची राजधानी, देहरादून जन शताब्दी, रांची-नई दिल्ली गरीब रथ, कानपुर शताब्दी, वाराणसी-नई दिल्ली सुपर फास्ट, न्यूजलपाईूगुड़ी-नई दिल्ली सुपर फास्ट, मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस व नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस जगह-जगह माग में रूक कर चलेंगी। लिहाजा ये ट्रेन अपने मार्ग के स्टेशनों पर देरी से पहुंचेंगी। इसी तरह कोहरे व नोटम की वजह से भी विमानों का संचालन प्रभावित होगा। करीब सौ विमानों का संचालन प्रभावित होने की उम्मीद है। इस दौरान विमानों की आवाजाही लेट हो सकती है।
विज्ञापन