फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Republic Day Delhi under impenetrable security cover soldiers deployed at every nook anti-aircraft guns deploy

आज परिंदा भी पर नहीं मार सकता: अभेद सुरक्षा घेरे में दिल्ली, चप्पे-चप्पे पर जवान; एंटी एयरक्राफ्ट गन तैनात

Mon, 26 Jan 2026 01:36 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 26 Jan 2026 01:36 AM IST
सार

सुरक्षा के इंतजाम देख रहे वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए रविवार रात से ही नई दिल्ली से लेकर परेड रूट तक की ऊंची इमारतों पर शार्प शूटरों को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
Republic Day Delhi under impenetrable security cover soldiers deployed at every nook anti-aircraft guns deploy
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी - फोटो : PTI

विस्तार

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। समारोह स्थल से लेकर तमाम महत्वपूर्ण जगहों, दिल्ली की सारी सीमाओं पर पुलिस और अर्धसैनिक बल के 15 हजार जवान मुस्तैद हैं। जमीन से लेकर आसमान तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर है।

विज्ञापन

परेड मार्ग पर छह स्तरीय सुरक्षा घेरा
कर्तव्य पथ पर जगह-जगह एंटी ड्रोन और एंटी एयरक्राफ्ट गन तैनात हैं। परेड मार्ग पर छह स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। दिल्ली पुलिस, अतिरिक्त रिजर्व पुलिस कंपनियां, क्विक रिस्पांस टीम, स्वात कमांडो, बम निरोधक दस्ता और आखिर में यातायात पुलिस के जवान तैनात हैं। सीमा हो दिल्ली के अंदरूनी हिस्से, समारोह स्थल कड़ी सुरक्षा घेरे में है। समारोह स्थल के पास तीनों सेनाएं, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के कमांडो और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के विशेष कर्मचारी तैनात रहेंगे। जवान वीवीआईपी अतिथियों की सुरक्षा के साथ उनके आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। सुरक्षा में तैनात सभी जवान सीधा कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शार्प शूटर के निशाने पर होंगे संदिग्ध
सुरक्षा के इंतजाम देख रहे वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए रविवार रात से ही नई दिल्ली से लेकर परेड रूट तक की ऊंची इमारतों पर शार्प शूटरों को तैनात कर दिया गया है। पूरे रूट पर करीब सौ ऐसी इमारतें हैं, जहां शूटर तैनात हैं। इसके अलावा आसमान में उड़ने वाली किसी भी चीज पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। पूरे रूट पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं, जिसके सामने से गुजरने वाले किसी भी संदिग्ध की जानकारी कमांड सेंटर को जाएगी।

विज्ञापन

यमुना नदी में तैनात है पुलिस
जमीन और आसमान के बाद यमुना नदी पर भी पुलिस निगरानी कर रही। खादर इलाकों में पुलिसकर्मी लगातार गश्त करेंगे। नाव और मोटर बोट से भी पुलिसकर्मी लोगों पर निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed