फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Representatives of 197 countries coming to participate in Global Convention

ग्लोबल कंवेंशन में शामिल होने आ रहे 197 देशों के प्रतिनिधि

Wed, 28 Aug 2019 09:15 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 28 Aug 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Representatives of 197 countries coming to participate in Global Convention
Global Convention - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाले लिंक रोड पर जाम से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हालात ऐसे ही बने रहे तो विदेशी मेहमानों के सामने गेटवे ऑफ यूपी कहे जाने वाले नोएडा को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि एक्सपो मार्ट में आयोजित होने जा रहे ग्लोबल कंवेंशन में 197 देशों के राजनायिक इस मार्ग से होकर गुजरेंगे। ऐसे में लिंक रोड का जाम इन मेहमानों की राह में बाधा न बन जाए। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में 2 से 13 सितंबर तक संयुक्त राष्ट्र के 14वें ग्लोबल कंवेंशन का आयोजन होने जा रहा है। 197 देशों के तीन हजार राजनायिक इसमें शिरकत करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के भी इस कार्यक्रम में आने की संभावना है।
विज्ञापन


फॉर्मूला वन रेस और ऑटो एक्सपो जैसे आयोजन के बाद यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में विदेशी मेहमानों का ग्रेटर नोएडा के रास्ते दिल्ली से आगमन होगा। हालांकि, फॉर्मूला वन रेस और ऑटो एक्सपो जैसे आयोजन के लिए रूट प्लान की तैयारियां पहले ही हो जाती थीं लेकिन आयोजन शुरू होने में महज चार दिन शेष रह गए हैं। अब जाकर पुलिस-प्रशासन की बैठकों का दौर शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीएनडी पार कराना होगी बड़ी चुनौती

विदेशों से आ रहे राजनायिक व अन्य वीआईपी मेहमान अक्षरधाम के रास्ते या फिर आश्रम-महारानी बाग के रास्ते नोएडा में प्रवेश करें, उन्हें डीएनडी फ्लाईओवर पार कराना बड़ी चुनौती होगी। ट्रैफिक पुलिस सूत्रों के प्राधिकरण ने सीमेंटेड बैरियर से अलग कॉरीडोर बनाकर परेशानी को और बढ़ा दिया है, क्योंकि पहले एक तरफ के वाहनों को रोक कर दूसरी तरफ के वाहन निकाले जाते थे। अब ऐसा कर पाना मुश्किल होगा।

तैयारियों ने और बढ़ा दी समस्या

प्राधिकरण की तरफ से लिंक रोड से लेकर एक्सप्रेसवे तक का रास्ता चमकाया जा रहा है। डिवाइडरों पर पेंट किया जा रहा है। लाइटों की भी मरम्मत की जा रही है। विदेशी प्रतिनिधियों के आने की आहट मिलते ही सड़क से मिट चुकी सफेद पट्टी को दोबारा खींचा जा रहा है। 

आननफानन में की जा रही तैयारियों ने आम जनता की परेशानी को बढ़ा दिया है। बुधवार को इसकी वजह से दिनभर लिंक रोड पर लोग लंबे जाम से जूझते रहे। दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed