फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Reported self-immolation is not alert, there was controversy over Idgah

रिपोर्ट दर्ज न होने पर आत्मदाह की चेतावनी, ईदगाह पर हुआ था विवाद

Thu, 15 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 15 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Reported self-immolation is not alert, there was controversy over Idgah
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

ईदगाह पर अपने पक्ष के इमाम से नमाज अदा कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने एक पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो परिवार समेत आत्मदाह करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देख दो थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। बकरीद पर दनकौर स्थित ईदगाह पर एक ही समुदाय के जाहिद और शफीक पक्ष के लोग अपने-अपने इमाम से नमाज अदा कराने को लेकर भिड़ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हुई फायरिंग और पथराव में एक महिला पुलिसकर्मी समेत आठ लोग घायल हो गए थे। दनकौर कोतवाल अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि शफीक पक्ष की शिकायत पर जाहिद पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

पुलिस ने विवाद में शामिल शाहिद, जाविद, शाहनबाज, फहरुख और हबीब निवासी उंची दनकौर को गिरफ्तार किया है। 

वहीं जाहिद की मां आसो का आरोप है कि विवाद शफीक पक्ष के लोगों ने शुरू किया था। इसके बाद भी पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। आसो का कहना है कि यदि पुलिस ने उनके पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो शुक्रवार को कोतवाली के सामने पूरा परिवार आत्मदाह करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed