फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   report of the accident in Rajendra Nagar not been submitted even after 40 hours

Delhi Coaching Centre: घटना के 40 घंटे बाद भी नहीं सौंपी गई मजिस्ट्रेट रिपोर्ट, आतिशी ने दी अंतिम 'चेतावनी'

Mon, 29 Jul 2024 09:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 Jul 2024 09:21 PM IST
सार


अपने आदेश में आतिशी ने लिखा कि शनिवार रात 11:20 बजे राजेंद्र नगर में तीन छात्रों की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। 

विज्ञापन
report of the accident in Rajendra Nagar not been submitted even after 40 hours
मंत्री आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

राजेंद्र नगर में हुए हादसे की रिपोर्ट 40 घंटे बाद भी नहीं सौंपी गई। मंत्री आतिशी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्य सचिव को आदेश जारी कर 24 घंटे में मजिस्ट्रेट जांच की रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था।

विज्ञापन

इस मामले में सोमवार को दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को एक और आदेश जारी कर देर रात 10 बजे तक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। साथ ही कहा कि यदि समय पर रिपोर्ट नहीं दी जाती है तो इसमें आरोपियों को बचाने का आरोप लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने आदेश में आतिशी ने लिखा कि शनिवार रात 11:20 बजे राजेंद्र नगर में तीन छात्रों की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। इस त्रासदी की जांच करने के लिए वे गंभीर नहीं हैं या वे किसी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

मुख्य आरोपी आईएएस कोचिंग चलाता है, यह आश्चर्य की बात है कि क्या वह आईएएस अधिकारियों से जुड़ा हुआ है। इस तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने मुख्य सचिव को फिर से निर्देश दिया है कि सोमवार रात 10 बजे तक घटना पर मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट पेश करें। साथ ही उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सुझाव दें जिनकी लापरवाही के कारण यह दुखद घटना हुई है। 

एलजी ने की 10 लाख रुपये के मुआवजे का एलान
एलजी कार्यालय ने कहा कि उन्होंने दिल्ली अग्निशमन सेवा, पुलिस और एमसीडी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके अलावा कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में मारे गए तीनों छात्रों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed