फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Report of suspected patient of monkeypox admitted in Delhi s LNJP Hospital is negative

Monkeypox in Delhi: एलएनजेपी में भर्ती मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव, फिलहाल ऐसा है उसका हाल

Thu, 28 Jul 2022 09:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Jul 2022 09:58 PM IST
सार

गाजियाबाद निवासी दो संदिग्ध मरीजों में से एक मरीज दो दिन पहले अस्पताल पहुंचा था। मरीज के शरीर पर लाल दाने व बुखार था। मंकीपॉक्स के लक्षण को देखते हुए मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर नमूने को पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी लैब(एनआईवी) भेजा गया था। जांच की नेगेटिव रिपोर्ट गुरुवार को आ गई है। 

विज्ञापन
Report of suspected patient of monkeypox admitted in Delhi s LNJP Hospital is negative
लोकनायक अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट गुरुवार को नेगिटिव आई है। इससे मरीज के साथ-साथ डॉक्टरों व स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि, मरीज के शरीर पर लाल दाने बने हुए हैं। डॉक्टरों की टीम मरीज को चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद जल्द ही छुट्टी दे सकती है। वहीं, बीते सप्ताह से भर्ती मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक, गाजियाबाद निवासी दो संदिग्ध मरीजों में से एक मरीज दो दिन पहले अस्पताल पहुंचा था। मरीज के शरीर पर लाल दाने व बुखार था। मंकीपॉक्स के लक्षण को देखते हुए मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर नमूने को पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी लैब (एनआईवी) भेजा गया था। जांच की नेगेटिव रिपोर्ट गुरुवार को आ गई है। हालांकि, अभी मरीज डॉक्टरों की निगरानी में है। मरीज को बुखार नहीं है, लेकिन शरीर पर दाने बने हुए हैं। इसके लिए त्वचा विभाग के डॉक्टर भी मरीज पर नजर रख रहे हैं। जल्द ही मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन

वहीं, मंकीपॉक्स से पीड़ित पश्चिमी दिल्ली निवासी मरीज का स्वास्थ्य बेहतर है। मरीज के शरीर पर दाने हैं। कुछ दिनों में आराम होने पर मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी। गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला व देशभर में चौथा मरीज मिला था। मरीज बीते माह अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमकर आया था, जिसके बाद उसे बुखार व शरीर पर दाने के साथ लक्षण आना शुरू हुए थे। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल को सूचना दी गई थी व मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार को मरीज की जांच रिपोर्ट में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से न घबराने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed