{"_id":"62abc09e4d073c2fdf11505f","slug":"report-of-genome-sequencing-may-come-in-two-to-three-days-investigation-is-being-done-in-the-lab-of-loknayak-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19: दो से तीन दिन में आ सकती है जीनोम सीक्वेसिंग की रिपोर्ट, लोकनायक अस्पताल की लैब में हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid 19: दो से तीन दिन में आ सकती है जीनोम सीक्वेसिंग की रिपोर्ट, लोकनायक अस्पताल की लैब में हो रही जांच
Fri, 17 Jun 2022 06:43 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 17 Jun 2022 06:43 AM IST
सार
लोकनायक अस्पताल अगले दो से तीन दिन में जीनोम सीक्वेसिंग की रिपोर्ट जारी कर सकता है। अस्पताल में कोरोना संक्रमण को लेकर नमूनों की जीनोम सीक्वेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन
लोकनायक अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में कोरोना संक्रमण को लेकर नमूनों की जीनोम सीक्वेसिंग जारी है। इसे लेकर दिल्ली के सबसे बड़े कोविड अस्पताल लोकनायक में अगले दो से तीन दिन में परिणाम जारी हो सकते हैं। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए उपराज्यपाल ने बीते दिनों जीनोम सीक्वेसिंग के लिए निर्देश जारी किए थे, जिससे दिल्ली में बढ़ते मामलों का कारण पता लगा सके।
विज्ञापन
अस्पताल के एक डॉक्टर का कहना है कि एक बार में 30 नमूनों की जांच की जा रही है। हालांकि, हर सप्ताह जीनोम सीक्वेसिंग होती है, लेकिन लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए आने वाले परिणाम उपयोगी साबित हो सकते हैं। डॉक्टर का कहना है कि दिल्ली में फिलहाल कोई नए वैरिएंट का अंदेशा नहीं है। मौसम बदलने के साथ वायरस अपना स्वरूप बदलता है, ऐसे में मौसम व लोगों की लापरवाही की वजह से इन मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
कोरोना के 1323 नए केस मिले, दो की मौत
राजधानी में बीते 24 घंटे मेें कोरोना के 1323 नए मामले सामने आए हैं। दो मरीजों की मौत हुई है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 6.69 फीसदी हो गई है। राहत की बात यह है कि 1016 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। ढस्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 19776 परीक्षण किए गए। होम आइसोलेशन में 2460 मरीज हैं। अस्पतालोें में 182 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन