फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Report did not register by police Protesters buffalo Tied up in front of police station at Ghaziabad

गाजियाबाद: रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो थाने के सामने बांधी भैंस, पोस्टर लगाकर किया हाइवोल्टेज ड्रामा

Wed, 05 Dec 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 05 Dec 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Report did not register by police Protesters buffalo Tied up in front of police station at Ghaziabad
लोगों के साथ प्रदर्शन करतीं साध्वी - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के साहिबाबाद के वैशाली निवासी साध्वी कंचन गिरी अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को इंदिरापुरम थाने पहुंची। थाने के गेट पर भैंस बांधकर प्रदर्शन किया। भैंस की पीठ पर ‘भैंस ढूंढने वाली पुलिस देशद्रोही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है’ का पोस्टर लगाया था। 
विज्ञापन


साध्वी का आरोप है कि उन्होंने एएमयू के एक छात्र पर आतंकवादियों का समर्थन करने और देश विरोधी बातें करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर तहरीर दी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।  
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे वैशाली सेक्टर-5 निवासी साध्वी कंचन गिरी अपने 10 समर्थकों के साथ इंदिरापुरम थाने पहुंची। उन्होंने थाने के गेट पर भैंस बांध दी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 साध्वी का आरोप है कि बीती 19 नवंबर को नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक टीवी चैनल की डिबेट में वह अपने आवास से लाइव पर थीं। डिबेट में शामिल एएमयू का एक छात्र आतंकी बुरहान वानी व अन्य आतंकियों के समर्थन में बातें कर रहा था। 
 

उसने एक नक्शा भी दिखाया, जिसमें कश्मीर को भारत से अलग दर्शाया गया था। उनका आरोप है कि छात्र देश विरोधी बातें कर रहा था। उन्होंने विरोध किया तो छात्र ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। 20 नवंबर को उन्होंने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी। 

पुलिस ने तहरीर की कॉपी पर मुहर लगाकर दे दी। उनका आरोप है कि इंदिरापुरम पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की और अब उनसे कह रही है कि मामला नोएडा के फेज-3 थाने का है। वहां पर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएं। 

साध्वी का अरोप है कि आजम खां की भैंस तलाशने वाली पुलिस आतंकवाद का समर्थन करने वाले छात्र पर रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। थाने पर पूरा ड्रामा होता देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें फटकार लगाना शुरू कर दिया। 

उधर, एसएचओ इंदिरापुरम नजीर खान का कहना है कि शिकायत लेकर मामले की जांच की गई। टीवी चैनल का आफिस नोएडा में है। साध्वी केवल यहां रहती हैं, इसलिए उन्हें नोएडा के थाने में जाकर शिकायत देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed