{"_id":"5ad688c04f1c1b61098b50f2","slug":"removed-9-advisors-of-kejriwal-government-manish-sisodia-attacks-on-central-government-and-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 सलाहकारों को हटाने पर भड़के सिसोदिया, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 सलाहकारों को हटाने पर भड़के सिसोदिया, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Apr 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के नौ सलाहकारों को हटाए जाने का आदेश जारी होने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। इस फैसले को दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बेहतर कामों को बेपटरी करने की साजिश बताते हुए सिसोदिया ने आरोप लगाया कि आदेश सिर्फ आतिशी मरलेना को हटाने के लिए दिया गया है। सिसोदिया ने मंगलवार देर शाम मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार से 9 सलाहकारों को हटाने का एक नया फरमान आया है।
विज्ञापन
पहले आईएएस को धमकाया गया और अब सलाहकार हटाए जा रहे हैं। जिन लोगों को हटाने की बात हो रही है, उसमें से चार काम ही नहीं कर रहे हैं। वहीं, बाकी चार जिस पद पर हैं, वह पहले की सरकारों में भी थे। सरकार ने कोई नई नियुक्ति नहीं की है। सिसोदिया के मुताबिक, यह आदेश सिर्फ आतिशी मरलेना को हटाने के लिए जारी किया गया है। बाकी नामों को इसमें सिर्फ इसलिए डाला गया है कि नियुक्तियों पर लोगों में भ्रम में फैल जाए।
विज्ञापन
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रधानमंत्री की यह कोशिश शिक्षा सिस्टम को खराब करने की है। आतिशी मरलेना शिक्षा से जुड़े सभी अहम प्रोजेक्ट पर बतौर सलाहकार काम कर रही हैं। वह सरकार से सिर्फ एक रुपया लेती हैं। सिसोदिया ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी कि वह भाजपा की किसी एक राज्य सरकार का नाम बता दें, जहां सरकारी स्कूल बंद न किए गए हों। उन लोगों ने विश्वविद्यालय को बर्बाद कर दिया, सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मोदी के सलाहकार उन्हें सलाह देते हैं कि रेप करने वालों को कैसे बचाया जाये, जबकि दिल्ली सरकार के सलाहकार यह सलाह दे रहे हैं कि गरीब बच्चियों को कैसे पढ़ाया जाए। आज ही आदेश जारी किया गया है, दिल्ली सरकार देखेगी कि आगे क्या करना है।