फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Remand of accused in Greater Noida extortion case cancelled

ग्रेटर नोएडा: रंगदारी के मामले में आरोपियों की रिमांड निरस्त, आर्म्स एक्ट में मिली जमानत

Tue, 15 Apr 2025 08:09 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 15 Apr 2025 08:09 PM IST
सार

आरोपियों के अधिवक्ता मिंटू करन भाटी व अधिवक्ता अर्जुन मावी ने मौखिक और लिखित रूप से आपत्ति दर्ज करते हुए रिमांड को निरस्त करने की याचना की थी। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए अपराध की धाराएं नहीं बनती हैं।

विज्ञापन
Remand of accused in Greater Noida extortion case cancelled
कोर्ट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने रंगदारी के मामले में गिरफ्तार ऋषभ भाटी, सौरभ, सलमान की रिमांड को करीब तीन घंटे तक चली बहस के बाद निरस्त किया है। हालांकि अदालत ने धारा-9/25(2) आयुध अधिनियम के अंतर्गत रिमांड को उचित माना और इसे स्वीकृति दी है, लेकिन इस मामले में आरोपियों को 18 अप्रैल तक अंतरिम राहत प्रदान की है।

विज्ञापन


आरोपियों के अधिवक्ता मिंटू करन भाटी व अधिवक्ता अर्जुन मावी ने मौखिक और लिखित रूप से आपत्ति दर्ज करते हुए रिमांड को निरस्त करने की याचना की थी। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए अपराध की धाराएं नहीं बनती हैं। गिरफ्तारी का कोई उचित कारण नहीं दर्शाया गया है और न ही विवेचक ने उच्चतम न्यायालय की दिशा-निर्देशों का पालन किया है। न तो कोई स्वतंत्र साक्षी है और न ही कोई ऑडियो या वीडियो साक्ष्य उपलब्ध है।
विज्ञापन


मामले की गहन समीक्षा के बाद न्यायालय ने पाया कि विवेचक द्वारा केवल एफआईआर और पुलिस हिरासत में दिए गए बयानों के आधार पर रिमांड की मांग की गई है, जबकि केस डायरी में न तो किसी स्वतंत्र गवाह का बयान है और न ही गिरफ्तारी का उचित कारण स्पष्ट किया गया है। इसके अलावा प्रस्तुत धाराओं में अधिकतम सजा सात वर्ष तक की है, जो कि न्यायिक रिमांड की दृष्टि से पर्याप्त नहीं मानी गई। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से कहा कि आरोपियों को बीएनएस की धाराओं 115(2), 352, 351(2), 3(5), 308(4) के अंतर्गत रिमांड पर भेजने का कोई पर्याप्त आधार नहीं है, लेकिन धारा 9/25(2) आयुध अधिनियम के अंतर्गत उसे रिमांड पर भेजा जाना उचित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपियों को जमानत प्रदान की है। अदालत ने आरोपियों की आयु को देखते हुए और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने यह माना कि उसे अंतरिम जमानत दिया जाना उचित होगा। न्यायालय ने आदेश दिया कि आरोपियों को 25-25 हजार रुपये के दो जमानतदारों के साथ ही समान राशि का व्यक्तिगत बंधपत्र दाखिल करने की शर्त पर 18 अप्रैल तक के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed