रक्षा बंधन पर मिलेगी राहत, ज्यादा फेरे लगाएगी मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई-बहन प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो 210 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
दिल्ली मेट्रो 28 और 29 अगस्त को यात्रियों की बढ़ती भीड़ की संभावना के तहत भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड और कस्टमर केयर में कर्मियों को तैनात करने जा रही है।
डीएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कम्यूनिकेशन अनुज दयाल के मुताबिक, राखी से एक दिन पहले और त्योहार के दिन मेट्रो में भीड़ जाती है।
ज्यादा यात्रियों के सफर करने की उम्मीद
पिछले वर्ष के अनुभवों को देखते हुए मेट्रो दो दिन विशेष व्यवस्थाएं करने जा रही है। राखी के एक दिन पहले और राखी पर दिल्ली मेट्रो 210 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
जबकि 57 मुख्य मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने, उन्हें मार्गदर्शन देने के लिए 106 अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 93 स्टेशनों में टोकन व स्मार्ट कार्ड के लिए 146 अतिरिक्त कर्मी तैनात किए जाएंगे। डीएमआरसी ने मेट्रो के संबंधित विभागों को तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
डीएमआरसी के मुताबिक, वर्ष 2014 में राखी के एक दिन पहले 25.5 लाख और राखी पर रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी 21.8 लाख यात्रियों ने मेट्रो ट्रेन से सफर किया था। जबकि अन्य दिनों में रविवार को 18.1 लाख यात्री ही सफर करते हैं।