फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relief from heat in Delhi-NCR weather will be pleasant for a week

दिल्ली-एनसीआर में तपिश से राहत, हफ्तेभर सुहाना रहेगा मौसम

Sun, 21 Jun 2020 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Jun 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat in Delhi-NCR weather will be pleasant for a week
मौसम ने ली करवट... - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले हफ्ते में मौसम सुहाना रहेगा और मानसून 24 जुन को दिल्ली  में दस्तक दे सकता है। तब तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में बौछारें पड़ती रहेंगी। 

विज्ञापन


दिल्ली वासियों को कल सुबह हुई बारिश से तपती गर्मी से राहत मिली है। राजधानी में पारा 40 डिग्री से नीचे जा पहुंचा। स्काईमेट वेदर के मुताबिक राजधानी में अगले तीन दिनों तक सुबह और शाम को हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग कहता है कि इस बार मानसून कुछ दिन पहले आने वाला है। आमतौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंचता है। अनुमान है कि पश्मिची उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मानसून 22 जून को दस्तक देगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के हिसाब से 22 जून से 24 जून के बीच स्थितियां अनुकूल बन रही हैं, इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हिमालय के पहाड़ी इलाकों में मानसून का आगमन होगा। इसके बाद ही दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है। 



लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान में न के बराबर बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में न के बराबर बारिश होगी। इन इलाकों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात के अलग अलग हिस्सों में भी अगले हफ्ते से बारिश शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed