{"_id":"6afc5d7ded431749c2002feb","slug":"relief-for-semester-7-students-at-du-colleges-can-conduct-viva-exams-at-their-own-convenience-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163683-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में सेमेस्टर-7 के छात्रों को राहत, कॉलेज अपनी सुविधा से करा सकेंगे वाइवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में सेमेस्टर-7 के छात्रों को राहत, कॉलेज अपनी सुविधा से करा सकेंगे वाइवा
विज्ञापन
-कॉलेजों को 26 दिसंबर तक जमा करने होंगे रिसर्च और उद्यमिता विषयों के अंक
-शिक्षकों ने 26 दिसंबर की समय-सीमा पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक के चौथे वर्ष (सेमेस्टर-7) में अध्ययनरत छात्रों को बड़ी राहत प्रदान की है। अब इन विद्यार्थियों को रिसर्च वर्क (शोध कार्य), अकादमिक प्रोजेक्ट, अनुवाद कार्य और उद्यमिता से जुड़े विषयों की वाइवा परीक्षा कॉलेज और विभाग अपनी सुविधानुसार थ्योरी परीक्षाओं से पहले या बाद में आयोजित कर सकेंगे। यह व्यवस्था सेमेस्टर सातवें में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए ही है।
डीयू ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इन विषयों का विकल्प चुनने वाले छात्रों की वाइवा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय संबंधित कॉलेज, विभाग या केंद्र अपनी सुविधा और व्यवस्था के अनुसार ले सकेंगे। हालांकि, विश्वविद्यालय ने अंकों को जमा करने की अंतिम समय-सीमा भी तय कर दी है। सभी कॉलेजों और विभागों को रिसर्च और उद्यमिता से जुड़े विषयों के अंक 26 दिसंबर 2026 तक परीक्षा शाखा में जमा कराने होंगे। डीयू ने इस संबंध में सभी संबंधित संस्थानों को निर्धारित समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, 26 दिसंबर तक अंक जमा कराने पर शिक्षक सवाल उठा रहे हैं। शिक्षकों का सवाल है कि जब विश्वविद्यालय ने मार्किंग स्कीम से जुड़ी अधिसूचना ही 6 नवंबर को जारी की, तो इतने कम समय में मूल्यांकन और अंक जमा करने की पूरी प्रक्रिया कैसे पूरी की जा सकती है। शिक्षकों का कहना है कि सबसे बड़ी चुनौती समय की कमी है। डीयू में 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक कॉलेजों में प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। दिसंबर महीने में शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में निगरानी के साथ-साथ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भी लगेगी। ऐसे में नियमित शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच यूजी रिसर्च के 400 अंकों का मूल्यांकन तय समय में पूरा करना शिक्षकों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
शिक्षकों ने यह भी सवाल उठाया है कि अभी तक पीजी रिसर्च से संबंधित अधिसूचना भी जारी नहीं की गई है। शिक्षकों की मांग है कि यूजी रिसर्च के अंकों को जमा करने की अंतिम तारीख 26 दिसंबर से बढ़ाकर कम से कम 20 जनवरी 2027 की जाए। इससे शिक्षकों को परीक्षाओं की निगरानी और मूल्यांकन के काम के बीच रिसर्च के मूल्यांकन के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। शिक्षकों का कहना है कि विश्वविद्यालय को कोई भी समय-सीमा तय करते समय कॉलेजों की वास्तविक कार्य स्थितियों और शिक्षकों पर पहले से मौजूद काम के बोझ को भी ध्यान में रखना चाहिए।