फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   releasing the manifesto of AAP, Kejriwal says will support the non-BJP government in parliament

घोषणापत्र जारी करने के बाद बोले केजरीवाल, केंद्र में गैर-भाजपा सरकार को देंगे समर्थन

Fri, 26 Apr 2019 06:31 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 26 Apr 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
releasing the manifesto of AAP, Kejriwal says will support the non-BJP government in parliament

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए भाजपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का एक लाइन का घोषणा पत्र सिर्फ मोदी-शाह की जोड़ी को दुबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए है। केंद्र में भाजपा विरोधी जो भी सरकार बनेगी, आप उसका समर्थन करेगी। इस सरकार से यह भी उम्मीद होगी कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र में फिर से सरकार बनती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस व राहुल गांधी की होगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस के गठबंधन की संभावना टूटने के बारे में केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस की गठबंधन करने की इच्छा नहीं थी। वह रोज बात करके शर्तें बदलते थे। गुलाम नबी आजाद ने संजय सिंह को बुलाया और सब तय हो गया। अगले दिन 18 सीटों पर गठबंधन का सार्वजनिक एलान होना था, लेकिन बाद में शर्त बदल दी। 18 सीटों की जगह दिल्ली की सात सीटों पर बात करने की लगे। केजरीवाल ने सवाल किया कि राहुल गांधी बताएं कि ट्विटर पर आज तक कौन सा गठबंधन हुआ है? मीडिया में हेडलाइन बनाकर कौन सा गठबंधन हुआ है? 
विज्ञापन


कांग्रेस की जीत की संभावना होती तो सभी सीटें  छोड़ देते
केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में कांग्रेस के लिए सीट छोड़ भी दें, तो  वह जीत नहीं सकती। जीतने की संभावना होती तो सारी सीटें छोड़ देते। दिल्ली में कांग्रेस के लिए सीट छोड़ना भाजपा को सीट देना है। आप ऐसा नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है हिंदू-मुस्लिम अपना वोट बंटने नहीं देंगे
केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस को कोई हिन्दू वोट नहीं दे रहा है। मुसलमानों में थोड़ा भ्रम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव तक हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई अपना वोट बंटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव देश को, संविधान को, लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा देश को बांटने व तोड़ने की कोशिश कर रही है। आप देश को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed