30 हजार में प्लेसमेंट एजेंसी को बेच दी किशोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांची की 10वीं की छात्रा को उसकी बहन के घर छोड़ने के बहाने करीबी रिश्तेदार ने कविनगर में 30 हजार रुपये में बेच दिया। पांच दिन पहले छात्रा ने कॉल कर सूचना बहन को दी तो बहन ने पुलिस की मदद से शनिवार को कविनगर की कोठी से छापा मारकर बरामद कराया।
छात्रा का आरोप है कि उससे मेड का काम कराया जाता था। छात्रा के जीजा ने रिश्तेदार और कोठी मालिक के खिलाफ शिकायत दी है।
बता दें कि इससे पहले लोनी में झारखंड की तीन लड़कियां बरामद किया था जिन्हें दिल्ली में बेचा गया था। रांची निवासी छात्रा ने 10वीं पास है।
कंप्यूटर सीखने के लिए बहन के पास आना चाहती थी छात्रा
उसकी बहन खजूरी दिल्ली में रहती है। कंप्यूटर सीखने के लिए छात्रा बहन के पास आना चाहती थी। छात्रा का एक रिश्तेदार दोस्त के साथ उसे 17 जून को दिल्ली लाने के बहाने कविनगर ले आया और 30 हजार में प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए बेच दिया।
कोठी मालकिन ने छात्रा को कविनगर में बेटी की ससुराल भेज दिया जहां उससे मेड का काम कराया जाता था। छात्रा ने पांच दिन पहले बहन के पास कॉल की और उन्हें उस एड्रेस बताया।
कोठी मालकिन ने बताया कि 30 हजार सिक्योरिटी मनी देकर प्लेसमेंट एजेंसी से लड़की को रखा है। सिक्योरिटी मनी मिलने पर ही वह छात्रा को जाने देगी।
बहन को किया फोन तो खुला मामला
शनिवार को छात्रा की बहन-जीजा पड़ोसियों के साथ कविनगर थाने पहुंचे। छात्रा को बंधक बनाने की सूचना पर पुलिस ने छात्रा को बरामद किया।
आरोपी ने छात्रा की मां का मोबाइल ले लिया था जिससे उसे सूचना न मिल सके। करीब 5 दिन बाद बहन ने गांव में सूचना दी तो मामले का खुलासा हुआ।
सीओ के मुताबिक बहन के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह छात्रा को दोस्त के जानकार के पास छोड़ आया है। छात्रा सेफ है पर पता नहीं बताया। ‘छात्रा के जीजा ने तहरीर दी है आरोपी रिश्तेदारों की तलाश की जा रही है। कोठी मालिक के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।