फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relative s son misdeed a widowed woman in Palwal Haryana

विधवा को बनाया हवस का शिकार: रिश्तेदार के बेटे ने किया दुष्कर्म, विरोध पर आरोपी ने कहा कुछ ऐसा महिला रह गई दंग

Sun, 08 Oct 2023 07:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 Oct 2023 07:22 PM IST
सार

आरोपी का कहा न मानने पर उसने महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी ने उसकी 11 कक्षा में पढ़ने वाली बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Relative s son misdeed a widowed woman in Palwal Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के पलवल में अलग-अलग स्थानों पर विधवा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने तथा घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले सामने आए हैं। पहले मामले में आरोपी ने विधवा का नहाते समय वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने विधवा से काफी रुपये ऐंठ लिए। रुपये देने से मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया। वहीं दूसरे मामले में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर कनपटी पर बंदूक लगा दी। आरोपी घर से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गया। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

पहले मामले में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला के अनुसार, एक विधवा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसका एक दूर का रिश्तेदार किसी मामले में जेल में बंद है। रिश्तेदार की पत्नी अपने बेटे को लेकर उसके घर आई और कहा कि उसके बेटे को अपने घर पर रख ले, क्योंकि दूसरे गुट वाले उसके बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इससे दोनों परिवारों में आना-जाना शुरू हो गया। एक दिन वह रिश्तेदार के घर गई तो उसके बेटे ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि उसका नहाते हुए का वीडियो उसने बना रखा है, किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। आरोपी ने ब्लैकमेल कर उससे काफी रुपये हड़प लिए। उसने रुपये देने से मना किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी ने उसकी 11 कक्षा में पढ़ने वाली बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में जांच अधिकारी एसआई रजमा देवी के अनुसार, हसनपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दी है कि वह और उसका पति किसी निजी कार्य से बाजार गए हुए थे। घर पर उसकी 15 वर्षीय बेटी अकेली थी। उसी दौरान उत्तराखंड के जिला उधम सिंह निवासी अरुण उनके घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed