{"_id":"698053634043db853202811f","slug":"rekha-gupta-said-that-the-union-budget-will-give-new-momentum-to-delhi-s-development-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2026: 'गरीबों को सहारा, युवाओं को मौका, महिलाओं को सम्मान और ताकत देने वाला बजट', सीएम ने की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2026: 'गरीबों को सहारा, युवाओं को मौका, महिलाओं को सम्मान और ताकत देने वाला बजट', सीएम ने की सराहना
Mon, 02 Feb 2026 01:04 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:04 PM IST
सार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश के हर वर्ग को भरोसा देता है। गरीबों को सहारा देने वाला बजट है। युवाओं को मौका, महिलाओं को सम्मान और ताकत देने वाला बजट है। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और एक साफ रोडमैप दिखाने वाला बजट है।
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
- फोटो : X/Rekhagupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय बजट का विश्लेषण करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने इस बार विकास कार्यों पर खर्च और बढ़ाया। इसके लिए सरकार का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दिल्ली को बजट में मिले 1348 करोड़ रूपये के आवंटन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पैसा दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर, पानी, और बुनियादी सुविधाओं पर लगाया जाएगा। सीएम ने कहा, 'पिछले साल जो खर्च 11.2 लाख करोड़ रुपये था, वह बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसका मतलब है ज्यादा सड़कें बनेंगी, ज्यादा प्रोजेक्ट आएंगे, ज्यादा लोगों को काम मिलेगा। और इसका सीधा फायदा दिल्ली जैसे बड़े शहरों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम ने कहा, 'दिल्ली पुलिस का पूरा खर्च आज भी केंद्र सरकार उठाती है। इस साल इसके लिए 12,503 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसमें पुलिस कर्मियों का वेतन, थाने, गाड़ियां, तकनीक और सुरक्षा व्यवस्था सब शामिल हैं। यह बहुत बड़ा लाभ इसलिए है क्योंकि देश के बाकी राज्यों को यह खर्च खुद उठाना पड़ता है। इस वजह से दिल्ली सरकार अपने बजट का पैसा स्कूल, अस्पताल, सड़क, पानी और गरीबों की योजनाओं में लगा पाती है। और इसमें माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी की भूमिका और सहयोग दिल्ली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'बजट देश के हर वर्ग को भरोसा देता है। गरीबों को सहारा देने वाला बजट है। युवाओं को मौका, महिलाओं को सम्मान और ताकत देने वाला बजट है। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और एक साफ रोडमैप दिखाने वाला बजट है। वित्त मंत्री ने जो 3 कर्तव्यों की बात कही वो बहुत शानदार थी। ये बजट युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग सभी के लिए मौका देने वाला और भारत की प्रगति को नए आयाम तक लेके जाने वाला लगता है।'