{"_id":"5ba7cedc867a5520833a7754","slug":"regular-power-cut-in-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे से गुल हुई बिजली, पानी की सप्लाई ठप होने से परेशान हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे से गुल हुई बिजली, पानी की सप्लाई ठप होने से परेशान हो रहे लोग
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात आई बारिश के बाद ओल्ड फरीदाबाद स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में 12 घंटे बिजली नहीं आई। वहीं इतना लंबा कट होने के कारण पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। बिजली अगले दिन सुबह 11 बजे आई, तब लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
कॉलोनी वासियों ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक बिजली चली गई। कुछ देर लोगों ने बिजली आने का इंतजार किया। काफी देर तक जब बिजली नहीं आई तो उन्होंने विभाग के शिकायत केंद्रों पर फोन किया, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि शिकायत केंद्रों पर कर्मचारी फोन नहीं उठाते।
विज्ञापन
लोगों ने जब कई बार कर्मचारियों को फोन किया तो उन्होंने फोन बंद करके रख दिया। बिजली न होने से बड़ों के साथ बच्चों को ज्यादा परेशानी हुई। रविवार सुबह तक बिजली नहीं आने से पेयजल सप्लाई बाधित रही। लोग पीने का पानी नहीं भर पाए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग का सिस्टम इतना कमजोर है कि हलकी सी बारिश में बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। ऐसे में लोगों को कई-कई घंटे बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
जेई की हड़ताल पड़ रही सिस्टम पर भारी:
एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर सर्किल इकाई की विभिन्न मांगों के लिए चल रही हड़ताल बिजली विभाग पर भारी पड़ रही है। जेई के हड़ताल पर जाने से स्टोर से सामान निकालने, फॉल्ट और ब्रेक डाउन की शिकायतों को समय पर दूर करने में दिक्कत आ रही है। ओल्ड फरीदाबाद की फ्रेंड़स कॉलोनी में 12 बिजली आपूर्ति ठप भी एक वजह जेई की हड़ताल को भी बताया जा रहा है। हड़ताल के चलते समय पर केबल को नहीं बदला जा सका, जिससे लोगों को लंबे बिजली कट का सामना करना पड़ा।
अन्य दिनों की तरह रविवार को भी निगम में कार्यरत जेई/जेई-1 हड़ताल पर रहे। उनकी मांग है कि जेई व जेई-1 को टाइम स्केल दिया जाएं। विभाग में कार्यरत जेई का वेतन सबसे कम है। इसे बाकी राज्यों के समकक्ष किया जाएं। वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार जेई के नए पदों सृजन किया जाएं। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट श्याम सुंदर रोहिल्ला, वाइस प्रेसीडेंट अशोक कुमार, सेक्रेटरी मुरारी लाल, सोमबीर, राकेश कुमार, सुरेश कुंडू, अमन कुमार समेत सभी सबडिवीजन के जेई मौजूद थे।