फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Registration started for corona vaccination in Delhi

दिल्ली में कोरोना टीकाकरण के लिए नामांकन शुरू, सरकार ने मांगी कर्मचारियों की जानकारी

Sat, 05 Dec 2020 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Dec 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
Registration started for corona vaccination in Delhi
demo pic... - फोटो : AMAR UJALA

दिल्ली सरकार ने कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का नामांकन शुरू कर दिया है। सरकार ने स्वास्थ्य संस्थानों, नर्सिंग होम, ओपीडी व क्लीनिक को नामांकन के लिए अपने कर्मचारियों के नाम भेजने के लिए कहा है। इन प्रतिष्ठानों को पांच दिसंबर तक अपने कर्मचारियों का डाटा देना है। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अनुसार कई अस्पताल, नर्सिंग होम आदि ने कर्मचारियों का डाटा साझा भी कर दिया है। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कई छोटे बड़े अस्पतालों ने अपने कर्मचारियों का डाटा शेयर किया है। सरकार अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के कर्मचारियों से भी अपने नाम भेजने का आग्रह करती है। यह डाटा दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (डीएसएचएम) की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। इसके साथ निजी स्वास्थ्य सेवाएं अपने कर्मियों का डाटा इस वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना डाटा अपलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


टीके के साथ कोरोना की दवा आने की भी उम्मीद बढ़ी
कोरोना से बचाव के लिए टीके के साथ जल्द ही दवा भी मिल सकती है। देश में पहली बार संक्रमित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा को अंतिम परीक्षण की मंजूरी दी गई है। जाइडस कैडिला कंपनी बायोलॉजिकल थेरेपी के जरिये मरीजों का उपचार कर रही है। दूसरे चरण के परीक्षण में जिन 40 मरीजों को दवा दी गई थी उनकी स्थिति गंभीर होने से बच गई। साथ ही ऑक्सीजन की कमी में भी सुधार देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के एमडी डॉ. शरविल पटेल ने बताया, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से अनुमति मिलने के बाद देश के 25 अस्पतालों में भर्ती 250 मरीजों पर परीक्षण होगा। दूसरे चरण में जिन मरीजों को एक खुराक दी गई उनमें 95 फीसदी संक्रमण मुक्त हुए। बायोलॉजिकल थेरेपी को 2001 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आवश्यक दवाओं की सूची में जोड़ा था। हेपेटाइटिस सी में इस्तेमाल होने वाली इस दवा को भारतीय बाजार में 2011 में अनुमति मिली थी। जाइडस कैडिला कोरोना का टीका भी विकसित कर रहा है जो परीक्षण के दूसरे चरण में हैं। यह भारत का दूसरा स्वदेशी टीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed