{"_id":"64276c29ddac3daf630dfb34","slug":"registration-of-54-89-lakh-vehicles-canceled-in-delhi-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 54.89 लाख वाहनों के पंजीकरण रद्द, वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर कस रहा परिवहन विभाग का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 54.89 लाख वाहनों के पंजीकरण रद्द, वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर कस रहा परिवहन विभाग का शिकंजा
Sat, 01 Apr 2023 04:58 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 01 Apr 2023 04:58 AM IST
सार
रद्द हुए वाहनों को चलाना प्रतिबंधित है। परिवहन विभाग ने पंजीकरण रद्द होने वाले वाहनों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
पुराने मानक पर आधारित वाहन
विस्तार
दिल्ली में प्रदूषण पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग की तरफ से पुराने वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत 10 साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों का पंजीकरण रद्द कर स्क्रैप के लिए भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
27 मार्च तक 54,89,131 वाहनों के पंजीकरण रद्द किए गए हैं। इनमें पेट्रोल, डीजल और सीएनजी वाहन शामिल हैं। हाल ही में परिवहन विभाग की तरफ से मियाद पूरी करने वाले वाहनों को जब्त कर उन्हें स्क्रैप किया जा जा रहा है। रद्द हुए वाहनों को चलाना प्रतिबंधित है। परिवहन विभाग ने पंजीकरण रद्द होने वाले वाहनों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय कार्यालयों के तहत वाहनों के रद्द पंजीकरण
मॉल रोड 291027
इंद्रप्रस्थ 327034
दक्षिणी दिल्ली-(1) 999999
दक्षिणी दिल्ली-(2) 169340
जनकपुरी 706921
लोनी 435408
सराय काले खां 496086
मयूर विहार 299788
वजीरपुर 165048
द्वारका 304677
राजा गार्डन 181855
रोहिणी 656201
वसंत विहार 5858
सूरजमल विहार 195626
राजपुरा रोड 219811
बुराड़ी टैक्सी यूनिट 25167
बुराड़ी, ऑटो यूनिट 9285