{"_id":"671e69b914d0b279150d416b","slug":"registration-not-done-in-golf-city-plot-number-8-society-noida-sector-75-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samvad: आठ साल बाद भी नहीं मिला मालिकाना हक, रजिस्ट्री को तरस रहे 1125 परिवार; लोगों ने बताई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Samvad: आठ साल बाद भी नहीं मिला मालिकाना हक, रजिस्ट्री को तरस रहे 1125 परिवार; लोगों ने बताई समस्या
Sun, 27 Oct 2024 09:57 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 27 Oct 2024 09:57 PM IST
सार
सोसाइटी के 1125 परिवार पिछले आठ साल से अपने घर का मालिकाना हक तलाश रहे हैं। सोसाइटी में अमर उजाला की ओर से संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसाइटी निवासियों ने अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी प्लॉट नंबर आठ सोसाइटी में 2017 से परिवारों ने रहना शुरू कर दिया था, लेकिन आज तक किसी की फ्लैट रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। 2023 में एओए बनने के बाद भी यहां से बिल्डर का कब्जा खत्म नहीं हो पाया है। सोसाइटी का हैंडओवर भी एओए को नहीं मिला है। सोसाइटी के 1125 परिवार पिछले आठ साल से अपने घर का मालिकाना हक तलाश रहे हैं। रविवार को सोसाइटी में अमर उजाला की ओर से संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसाइटी निवासियों ने अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
सोसाइटी निवासियों ने बताया कि आठ साल से यहां पर रह रहे हैं लेकिन यहां पर उन्हें असुरक्षित महसूस होता है। सोसाइटी में सभी फ्लैट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी सोसाइटी में अब तक ऑक्युपेंसी सार्टिफिकेट (ओसी) और कंपलीशन सार्टिफिकेट (सीसी) नहीं मिला है। नोएडा प्राधिकरण का बिल्डर पर करोड़ों रुपये बकाया है। सोसाइटी निवासी लगातार बिल्डर से सुविधाओं को लेकर मांग करते रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
सोसाइटी निवासियों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी परेशान होना पड़ता है। सोसाइटी निवासियों ने बिल्डर पर डराने और धमकाने का आरोप भी लगाया। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि बिल्डर ने नोएडा प्राधिकरण को अभी तक पूरा बकाया रुपया जमा नहीं किया है। इस वजह से प्राधिकरण से उन्हें ओसी नहीं मिल सका। इस वजह से एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। सोसाइटी की हालत भी अब धीरे धीरे जर्जर हो रही है।
विज्ञापन
सोसाइटी निवासियों ने बताया कि यहां पर अवैध मार्केट भी चल रही है लेकिन इस बारे में सुनने वाला कोई नहीं है। यहां पर एक अवैध मार्केट भी चल रही है। इस मार्केट में नवंबर 2022 को सिलिंडर फटने से आग लग गई थी। कुछ ही देर में यह आग ऊपर बने फ्लैट तक पहुंच गई थी। इससे अधिकतर फ्लैट धारकों के लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। यहां पर पांच बार आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं इससे हमारे अंदर डर का माहौल है। इस मार्केट का न तो कोई मानचित्र तैयार है न ही कोई पेपर में अधिकृत है।
सोसाइटी निवासियों ने बताया कि यहां पर बेसमेंट अधूरा है और बारिश में पानी भरता है। इस वजह से बेसमेंट भी जर्जर होता जा रहा है। इस मौके पर एओए के संरक्षक मुन्ना कुमार शर्मा, अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष अनमोल सिंह, कोषाध्यक्ष उत्पल तिवारी, सौरभ गुप्ता, शशांक शेखर, प्रभा अग्रवाल, सुनीता मिश्रा, सुनील अग्रवाल, अतुल जैन, रजनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।