फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Registration for Mahila Samman Yojana and Sanjeevani Yojana start from Monday in Delhi

Delhi : महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना के लिए पंजीकरण आज से, यहां पढ़ें इनसे जुड़ी पूरी जानकारी

Mon, 23 Dec 2024 06:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 23 Dec 2024 06:30 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि योजना का एलान होने के बाद लोग फोन करने पूछ रहे हैं कि पंजीकरण कब से शुरू होगा। उन सभी का इंतजार खत्म हो रहा है। सोमवार से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Registration for Mahila Samman Yojana and Sanjeevani Yojana start from Monday in Delhi
महिला सम्मान योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार की तरफ से घोषित मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना के लिए सोमवार से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। आप कार्यकर्ता इसके पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण घर-घर जाकर करवाएंगे। पहले दिन आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में इस काम को शुरू करेंगे। इसके बाद आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर दोनों योजनाओं के लिए पंजीकरण करवाएंगे।

विज्ञापन

आर्थिक रूप से मजबूत होंगी महिलाएं
अरविंद केजरीवाल ने रविवार पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते दिनों हमने महिला सम्मान योजना का एलान किया था। इसमें पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने 2100 रुपये आएंगे। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी होंगी। वहीं, बच्चियों को उच्च शिक्षा में भी मदद मिलेगी। गृहणियों को 2100 रुपये से घर का खर्चा चलाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने बताया कैसे मिलेगा लाभ
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि योजना का एलान होने के बाद लोग फोन करने पूछ रहे हैं कि पंजीकरण कब से शुरू होगा। उन सभी का इंतजार खत्म हो रहा है। सोमवार से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। इसके लिए कहीं लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। आप कार्यकर्ता लोगों के घर पहुंचेगे। इसके लिए पार्टी ने दिल्ली के हर इलाके में बड़ी संख्या में टीमें तैनात की हैं। जिनका भी पंजीकरण हो, उनको अपना कार्ड अपने पास रखना है। सरकार बनने के साथ लोगों के खाते में पैसे आने लगेंगे।

विज्ञापन

संजीवनी योजना में भी खर्च सरकार का
अरविंद केजरीवाल बताया कि संजीवनी योजना में 60 साल के ऊपर जितने भी बुजुर्ग हैं, उन सभी के इलाज का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। चाहे सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में इलाज हो, चाहे अमीर हो या गरीब हो। आज तक किसी सरकार ने मिडिल क्लास के लिए कुछ नहीं किया। मिडिल क्लास का कोई ध्यान रखने वाला नहीं है। अब आप की सरकार बुजुर्गों के इलाज कराएगी। इस योजना का भी लोग बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका रजिस्ट्रेशन भी सोमवार से शुरू होगा। आप कार्यकर्ताओं की टीमें इसके लिए भी हर घर पहुंचेगी।

वोटर को मिलेगा फायदा, करीब 50 लाख होंगे लाभार्थी
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आप की टीम जब घर आए तो वोटर कार्ड तैयार रखना है। साथ में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें कि उनका वोट कटवा तो नहीं दिया। अगर वोट कट गया है तो जो टीम घर पहुंचेगी, वह वोट भी जुड़वा देगी। केजरीवाल के मुताबिक, सोमवार को वह खुद, मनीष सिसोदिया और आतिशी कुछ इलाकों में जाएंगे और अपने हाथ से लोगों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके बाद पूरी दिल्ली में इन योजनाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। केजरीवाल ने माना कि महिला सम्मान योजना में 35-40 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है। जबकि संजीवनी योजना के तहत 10-15 लाख बुजुर्गों को लाभ मिल सकता है।

दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। केजरीवाल कवच कार्ड का लॉन्च हर मां, बहन और बेटी के आत्मसम्मान, बुजुर्गों की देखभाल और हर परिवार के सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। हमारे वॉलंटियर्स घर-घर जाकर इन योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। -मनीष सिसोदिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार

अब पैसों की कमी के कारण किसी बेटी की उच्च शिक्षा अधूरी नहीं रहेगी। वहीं, महंगाई के इस दौर में किसी बहन को खर्चों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। दिल्ली में 18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रतिमाह 2100 रुपये मिलेंगे। -आतिशी, मुख्यमंत्री, दिल्ली

महिला सम्मान राशि के लिए पात्रता
. 18 साल से ज्यादा की उम्र होने के साथ दिल्ली की निवासी और वोटर हो।
. वर्तमान या पूर्व में स्थायी सरकारी कर्मचारी नहीं हो।. मौजूदा या पूर्व एमपी, एमएलए, काउंसलर योजना से बाहर।
. पिछले वित्तीय सत्र में इनकम टैक्स भरने वाली महिला भी नहीं होगी पात्र।
. दिल्ली सरकार की कोई पेंशन स्कीम, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन लेने वाली महिलाएं भी नहीं होंगी पात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed