{"_id":"58e0c17e4f1c1b4a3e5b3e65","slug":"registration-for-bs-3-vehicle-will-not-be-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएस3 इंजन युक्त वाहनों के रजिस्ट्रेशन में नहीं आएगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएस3 इंजन युक्त वाहनों के रजिस्ट्रेशन में नहीं आएगी दिक्कत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 02 Apr 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
बीएस3 इंजन युक्त वाहनों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद गुरुग्राम में 30 और 31 मार्च को गुरुग्राम सहित देश भर के शोरूम में दुपहिया वाहन खूब बिके। लोगों में इसके रजिस्ट्रेशन को लेकर काफी संशय की भावना थी। लोग इसके लेकर तरह-तरह के सवाल शोरूप संचालकों से कर रहे थे।
विज्ञापन
बीएस3 इंजन वाले दुपहिया वाहन को खरीदने वालों का कहना है कि छूट के चक्कर में उन्होंने वाहन तो खरीद लिया पर इसके रजिस्ट्रेशन को लेकर सोशल मीडिया और लोगों द्वारा तमाम प्रकार की अफवाह फैलाई जा रही है
विज्ञापन
इसे लेकर शनिवार को गुरुग्राम के आरटीए सचिव त्रिलोक चंद ने बताया कि जिन बीएस3 दुपहिया वाहनों बिक्री 31 मार्च के दिन हुई है उनके रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। एक माह तक उनका रजिस्टेशन हो सकता है। मगर 31 मार्च के बाद खरीदे गए बीएस3 इंजन वाले दुपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन