{"_id":"642c435258d5448f4a019803","slug":"refusal-to-help-in-theft-injured-by-stabbing-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: चोरी में मदद से किया इनकार, चाकू से किए छह वार, गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: चोरी में मदद से किया इनकार, चाकू से किए छह वार, गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती
Tue, 04 Apr 2023 09:04 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 04 Apr 2023 09:04 PM IST
सार
जख्मी हालत में समीर (23) को बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लूटपाट के दौरान जानलेवा करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़ा हिन्दूराव इलाके में पुलिस चौकी के पास तीन युवकों ने रुपये, मोबाइल, आधार व पैन कार्ड लूटने के बाद जानकार युवक को चाकू मार दिया। आरोपी स्कूटी चोरी करने में मदद करने के लिए कह रहे थे, लेकिन युवक ने मना कर दिया तो आरोपी भड़क गए।
विज्ञापन
जख्मी हालत में समीर (23) को बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लूटपाट के दौरान जानलेवा करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है। साथ ही, ईशान, अमान और अनस की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, ठेले वाली गली, आजाद मार्केट निवासी समीर मोबाइल के कवर बेचने का काम करता है। शाहजहांपुर में उसका काम है। सप्ताह में एक या दो दिन के लिए वह घर आता है। रविवार को वह घर आया था। रमजान की वजह से वह रात को इबादत करने के लिए घर के पास छोटी मस्जिद में रुक गया। सोमवार सुबह करीब 7:20 बजे वह मस्जिद से घर के लिए निकला।
विज्ञापन
रास्ते में पुलिस चौकी के पास उसे ईशान, अमान और अनस मिले। तीनों ने कहा कि वह स्कूटी चोरी करने जा रहे हैं। स्कूटी चोरी करने में वह उनकी मदद करे, लेकिन समीर ने मना कर दिया। इस बीच कहासुनी के बाद आरोपियों ने उससे 2350 रुपये, मोबाइल, आधार, पैन कार्ड व अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर ईशान ने चाकू निकालकर सीने, पेट व हाथ में करीब छह वार कर दिए। समीर खुद ही ऑटो में बैठकर अस्पताल पहुंचा, जहां वह अचेत हो गया। हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। बाद में पुलिस ने समीर के परिजनों के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया।