फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   refund to commuters if tejas train gets late

तेजस ट्रेन हुई लेट तो यात्रियों को मिलेगा रिफंड

Wed, 02 Oct 2019 03:16 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 02 Oct 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
refund to commuters if tejas train gets late
तेजस एक्स्प्रेस - फोटो : amar ujala

नई दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली बहुप्रतिक्षित तेजस ट्रेन अगर लेट हुई तो यात्रियों को पैसा रिफंड में मिलेगा। सवा छह घंटे की दूरी तय करने में अगर यह ट्रेन एक घंटे लेट हुई तो सौ रुपये और दो घंटे लेट हुई तो ढाई सौ रुपये यात्रियों को रिफंड में मिलेगा। 25 लाख रुपए का रेल यात्रा बीमा मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर यात्रियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने तेजस ट्रेन के यात्रियों को थोड़ी राहत दी है। रेलवे ने तेजस ट्रेन के लिए नई स्कीम शुरू की है। रेलवे अधिकारियो के अनुसार तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों को यह प्रीमियम सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन


इस ट्रेन के लेट होने की स्थिति में यात्रियों को आंशिक रिफंड दी जाएगी। इस ट्रेन के संचालन के लिए इंडियन रेलवे ने आईआरसीटीसी को प्रयोग के तौर पर दिया है। योजना अगर सफल हुई तो रेलवे प्राइवेट ऑपरेटर्स को भी मौका देगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन को फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम से लैस किया गया है। आग लगने या धुंआ उठने पर ट्रेन में ऑटोमेटिक सायरन बज उठेगा। आग नियंत्रण यंत्र से भी इस ट्रेन को लैस किया गया है। एक कोच से दूसरे कोच में जाने के लिए दरवाजा भी सेंसट युक्त है।

गेट के पास पहुंचते ही दरवाजा स्वत: खुल जाएगा। ट्रेन में जीपीएस युक्त डेस्टिनेशन बोर्ड लगा होगा जो आने वाले स्टेशन की जानकारी देगा। विमान के तर्ज पर ट्रेन में भी मनोरंजन के लिए इंफोटेनमेंट की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

लखनऊ से नई दिल्ली के लिए यह ट्रेन मंगलवार को छोड़ कर सुबह 6:10 बजे चलेगी। दोपहर 12:25 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली स्टेशन से यह ट्रेन दोपहर बाद 3:35 बजे चलेगी व रात के 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को 25 लाख रुपए का रेल यात्रा बीमा मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा।


इस ट्रेन में खाना काफी महंगा होगा। तेजस ट्रेन के एग्जिक्यूटिव क्लास में 245 रुपया में नाश्ता मिलेगा तो 340 रुपया में खाना। खाना स्मॉल पैकेज मील के रूप में होगा। अगर यात्री ट्रेन में खाना नहीं खाना चाहते है तो वह इस खाने को घर ले जा सकते है। यह भी योजना है कि यात्रियों के मांग के आधार पर चाय, काफी, सॉफ्ट ड्रिंक दी जाए। यानी जिसे जितनी मर्जी व यात्रा के दौरान ले सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed