फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Referral center ready for PM visit, six helipads placed.

पीएम की सभा के लिए रेफरल सेंटर तैयार, बनेंगे छह हैलीपैड

Sat, 26 Dec 2015 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 26 Dec 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
Referral center ready for PM visit, six helipads placed.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 दिसंबर को नोएडा आगमन पर स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल को रेफरल सेंटर बनाया गया है।

विज्ञापन


दस एंबुलेंस कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के मार्गों पर तैनात रहेंगी। सीएमओ डॉ.आरके गर्ग ने बताया कि मेरठ से एडवांस लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम एंबुलेंस मंगाई गई हैं।
विज्ञापन


यह एक तरह की मिनी आईसीयू एंबुलेंस है। कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान नोएडा में साइकिलिंग रेस स्थल के आसपास यह एंबुलेंस तैनात की गई थी और इन्हें मेरठ वापस भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। 29 दिसंबर को सभी एंबुलेंस की फिटनेस की जांच होगी। उन्होंने बताया कि फोर्टिस अस्पताल को रेफरल सेंटर बनाया गया है, जिसमें आईसीयू के बेड समेत छह बेड आरक्षित रहेंगे।

सभा के लिए तीन हैलीकॉप्टर उतरेंगे

Referral center ready for PM visit, six helipads placed.

अन्य अस्पतालों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। सीएमओ ने बताया कि पीएम के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तीन टीमें तैनात होंगी।

इसके अलावा दक्ष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें कार्यक्रम स्थल के आसपास तैनात रहेंगी। दवाओं और इलाज की पूरी व्यवस्था रहेगी।


आगामी 31 दिसंबर को सेक्टर-62 में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम में तीन हैलीकॉप्टर उतरेंगे। इसके लिए दो स्थलों पर तीन-तीन हैलीपैड बनाने की योजना है। दूसरे स्थान पर वैकल्पिक तौर पर हैलीपैड बनाने की योजना बनाई गई है।

सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने बताया कि सेक्टर-62 चौकी के पास खाली पड़े कमर्शियल प्लॉट पर तीन हैलीपैड तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा सभा स्थल पर भी तीन हैलीपैड बनाकर तैयार रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed