फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Reduction in facilities of Satyendar Jain who is lodged in Tihar Jail removed chair table and carpet

Delhi: तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की सुविधाओं में कटौती, रिपोर्ट के बाद सेल से हटी कुर्सी-टेबल और दरी

Sat, 24 Dec 2022 03:46 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 24 Dec 2022 03:46 AM IST
सार

नवंबर व दिसंबर में तिहाड़ जेल से कई फुटेज वायरल हुई थीं, जिसमें सत्येंद्र जैन की सेल में मिल रहीं सुविधाओं को दिखाया गया। इसमें कई कैदी उनकी सेल में काम करते हुए दिख रहे थे।

विज्ञापन
Reduction in facilities of Satyendar Jain who is lodged in Tihar Jail removed chair table and carpet
वायरल वीडियो में सत्येंद्र जैन और निलंबित चल रहे जेल अधीक्षक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

तिहाड़ की जेल नंबर सात में धन शोधन मामले में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की सुविधाओं में कटौती की गई है। जेल में ऐशो आराम का वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेकर उनकी सेल से कुर्सी, टेबल व दरी हटा दी है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से गठित उच्चाधिकार समिति की रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। अब जैन की सेल में सिर्फ टेलीविजन है। जेल प्रशासन ने बैरक में बंद अन्य कैदियों को भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी मदद के लिए जैन की सेल में नहीं जाएगा।

विज्ञापन


नवंबर व दिसंबर में तिहाड़ जेल से कई फुटेज वायरल हुई थीं, जिसमें सत्येंद्र जैन की सेल में मिल रहीं सुविधाओं को दिखाया गया। इसमें कई कैदी उनकी सेल में काम करते हुए दिख रहे थे। साथ ही वीडियो में दिख रहा था कि उनकी सेल में कुर्सी, टेबल व दरी है, जो जेल नियम के खिलाफ है।
विज्ञापन


उच्चाधिकार समिति ने इन शिकायतों की जांच के लिए सत्येंद्र जैन की सेल का निरीक्षण किया था। इस दौरान सेल में काम करने वाले कैदियों से पूछताछ की गई। अपनी रिपोर्ट में समिति ने साफ कहा कि अन्य कैदियों को जैन की सेल में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। जेल में रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन ने सत्येंद्र जैन की सेल से सभी सामान हटा दिया है। साथ ही जेल प्रशासन ने बैरक में बंद अन्य कैदियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी मदद के लिए जैन की सेल में नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed