फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Reducing the traffic light time at Peeragarhi intersection by 30 seconds eliminated the traffic jam

Delhi: पीरागढ़ी रेड लाइट का समय 30 सेकंड कम किया तो खत्म हुआ जाम, पुलिसकर्मियों की दो शिफ्टों में की गई ड्यूटी

Sun, 18 Jan 2026 07:44 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Jan 2026 07:44 AM IST
सार

ट्रैफिककर्मियों ने चौक पर लगे लाइट सिग्नल व उनके समय का विश्लेषण किया। इसके अलावा यहां पर दिल्ली ट्रैफिक कर्मियों की दो शिफ्टों में तैनात की गई है। इसका असर ये हुआ कि पीरागढ़ी चौक पर अब जाम नहीं लग रहा है।

विज्ञापन
Reducing the traffic light time at Peeragarhi intersection by 30 seconds eliminated the traffic jam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आपको विश्वास नहीं होगा, मगर ये हकीकत है। पीरागढ़ी चौक की रेडलाइट का वेटिंग टाइम मात्र 30 सेकंड कम कर दिया तो चौक के चारों तरफ जाम खत्म हो गया। ट्रैफिककर्मियों ने चौक पर लगे लाइट सिग्नल व उनके समय का विश्लेषण किया। इसके अलावा यहां पर दिल्ली ट्रैफिक कर्मियों की दो शिफ्टों में तैनात की गई है। इसका असर ये हुआ कि पीरागढ़ी चौक पर अब जाम नहीं लग रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पीरागढ़ी चौक पर अक्सर भारी जाम लगता था। पीरागढ़ी चौक बाहरी रिंग रोड यानि मधुवनी चौक से विकासपुरी जाने वाला मार्ग और पंजाबी बाग से नांगलोई जाने वाले मार्ग का क्रॉसिंग चौक है। हालांकि बाहरी रिंग रोड यानि मधुवन से विकास विकासपुरी जाने वाले मार्ग पर पीरागढ़़ी चौक के ऊपर फ्लाईओवर बना है। चौक पर पंजाबी बाग से नांगलोई जाने वाला, मधुवन चौक से राइट लेकर नांगलोई जाने वाले ट्रैफिक का ज्यादातर बोझ ही रहता है। इसके बावजूद पीरागढ़ी चौक पर आए दिन जाम लगता है। टै्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंस्पेक्टर सैनी ने इस चौक पर लगे लाइट व समय का सिंक्रोनाइज किया, यानि विश्लेषण किया। 
विज्ञापन


इससे पता लगा कि नांगलोई व पंजाबी बाग की दोनों कैरिज्वे पर रेड लाइट का वेटिंग टाइम 180 सेकंड है। टीआई सतीश सैनी ने इस वेटिंग टाइम को कम किया, यानि 180 सेकंड से 30 सेकंड कम कर 150 सेकंड कर दिया। इससे ट्रैफिक स्मूथ चलने लगा। अब पीरागढ़ी चौक पर जाम ही कम लगने लगा है। अब पीरागढ़ी चौक खाली-खाली सा लगता है। लोगों को बीच रोड़ से निकलने को लेकर भी प्रबंधन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम को खत्म करने के लिए उठाए अन्य कदम

  • ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पहली शिफ्ट सुबह सात बजे से दोपहर 3 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक होती है। 
  • रेड लाइट पर इंतज़ार का समय कम करने के लिए रेड लाइट को सिंक्रोनाइज किया गया।
  • पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक को मैनुअली कंट्रोल किया जाता है।  यानि लाइट सिग्रल को बंद कर पुलिसकर्मी ट्रैफिक को चलाते हैं। 
  • ट्रैफिक जाम कम करने के लिए इंस्पेक्टर व सीनियर अधिकारियों द्वारा रेगुलर मॉनिटरिंग की जा रही है। 
  • ट्रैफिक के सुचारू प्रवाह के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा पीरागढ़ी चौक पर भीड़ प्रबंधन भी किया जा रहा है। अस्थानीय पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed