{"_id":"5b2b35534f1c1bf56e8b914d","slug":"redevelopment-of-central-government-accommodation-for-17000-trees-to-be-felled-in-south-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के आवासों का होगा पुनर्विकास, दक्षिण दिल्ली में काटे जाएंगे 17 हजार पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के आवासों का होगा पुनर्विकास, दक्षिण दिल्ली में काटे जाएंगे 17 हजार पेड़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
cut tree
दक्षिण दिल्ली में केंद्र सरकार के आवासों के पुनर्विकास काम शुरू होने वाला है। इसके नाम पर करीब 17 हजार पेड़ों को काटने की तैयारी हो रही है। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार गोपनीयता बनाए रखने के शर्त पर वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नौरोजी नगर, नेताजी नगर और सरोजिनी नगर समेत कई अलग-अलग इलाकों में पेड़ काटे जाएंगे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि केवल सरोजिनी नगर में करीब 11 हजार पेड़ काटे जाएंगे। आपको बता दें कि पूरी दुनिया पर्यावरण के असंतुलन से परेशान है। इसी वजह से लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली में बीते कुछ दिनों से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान व अनुसंधान (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता काफी गंभीर स्थिति में है। ऐसे में 17 हजार पेड़ काटने का निर्णय किसी खतरे को निमंत्रण देने से कम नहीं है।
विज्ञापन