फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Redeveloped ITPO complex, which will host India’s G20 Leaders meetings will be inaugurated on 26th July

Delhi : पीएम मोदी 26 को करेंगे आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, यहीं होगी G20 की बैठक

Mon, 24 Jul 2023 04:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 24 Jul 2023 04:37 AM IST
सार

जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को होगा जो देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित जी-20 बैठकों का समापन होगा।

विज्ञापन
Redeveloped ITPO complex, which will host India’s G20 Leaders meetings will be inaugurated on 26th July
ITPO कॉम्प्लेक्स - फोटो : ANI

विस्तार

प्रगति मैदान में नए सिरे से तैयार भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) कॉम्प्लेक्स सितंबर में भारत के नेतृत्व में जी-20 नेताओं की बैठक की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को होगा जो देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित जी-20 बैठकों का समापन होगा। वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को इस पुनर्विकसित परिसर का उद्घाटन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना के तहत आईईसीसी (एकीकृत प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर) को एक आधुनिक परिसर के तौर पर तैयार किया गया है। परियोजना की कुल लागत 2,254 करोड़ रुपये है। मंत्रालय ने बताया, लगभग 123 एकड़ क्षेत्र के साथ यह परिसर दुनिया के शीर्ष 10 प्रदर्शनी और सम्मेलन परिसरों में से एक है। सम्मेलन केंद्र के ‘लेवल-3’ पर 7,000 लोगों के बैठने की क्षमता है, जो इसे ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक सिडनी ओपेरा हाउस से अधिक बड़ा बनाता है, जहां तकरीबन 5,500 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, यह विशेषता आईईसीसी को वैश्विक पैमाने पर बड़े सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उपयुक्त स्थान बनाती है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी सभागारों में उत्पाद, नवोन्मेष और नये विचारों का प्रदर्शन करने के लिए सात आधुनिक स्थल हैं। इसके साथ ही आईईसीसी में एक बड़ी रंगभूमि है, जिसमें 3,000 लोगों के बैठने की क्षमता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


27-28 को गुजरात दौरे पर पीएम राजकोट हवाईअड्डे का करेंगे उद्घाटन
राजकोट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 और 28 जुलाई को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राजकोट में नवनिर्मित हीरासर हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए राज्य की राजधानी गांधीनगर में एक कार्यक्रम ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ का भी उद्घाटन करेंगे।  


जिलाधिकारी प्रभाव जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जुलाई को राजकोट शहर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने से पहले हीरासर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम की प्रदर्शनी का उद्घाटन 25 जुलाई को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल करेंगे और यह कार्यक्रम 25-30 जुलाई तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, एस. जयशंकर और राजीव चंद्रशेखर भी इस कार्यक्रम में उपस्थिति रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed