फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Red Fort closed for tourists security personnel deployed at 300 big buildings SPG took over security

दिल्ली में अलर्ट: पर्यटकों के लिए लालकिला बंद, 300 बड़ी इमारतों पर सुरक्षाकर्मी तैनात; SPG ने संभाली सुरक्षा

Sat, 05 Aug 2023 09:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 05 Aug 2023 09:00 PM IST
सार

सुरक्षा एजेंसियां किसी गड़बड़ी की आशंका को लेकर दी जा रही खुफिया जानकारी के मुताबिक सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटे हैं। 

विज्ञापन
Red Fort closed for tourists security personnel deployed at 300 big buildings SPG took over security
लाल किला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने लालकिला की आंतरिक सुरक्षा की कमान संभाल ली है। वहीं, कार्यक्रम के मद्देनजर लालकिला को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के अनुसार, लालकिला पर आयोजित समारोह में इस बार जी-20 सम्मेलन की झलक दिखेगी। लालकिला परिसर और बाहरी इलाके में ऑटोमेटिक फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरसी) कैमरों सहित कई आधुनिक उपकरण लगेंगे। किसी भी संदिग्ध के कैमरे की जद में आने के बाद सिग्नल कंट्रोल रूम को मिल जाएगा। कंट्रोल रूम की निगरानी सुरक्षा एजेंसियों के हाथ में होगी। लालकिले की सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी, एसपीजी, अर्धसैनिक बल के जवान और दिल्ली पुलिस के हाथ में है। 200 मीटर तक के दायरे में अर्धसैनिक बल की तैनाती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आंतरिक और बाहरी इलाके में दिल्ली पुलिस भी निगरानी करेगी। ड्रोन से पूरे इलाके पर निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां किसी गड़बड़ी की आशंका को लेकर दी जा रही खुफिया जानकारी के मुताबिक सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटे हैं। लालकिला के आसपास पतंग के उड़ाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। करीब 300 बड़ी इमारतों पर दूरबीन से लैस सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। पिछले साल लालकिले के मुख्य गेट पर कंटेनर लगाए गए थे, लेकिन इस बार इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। एसपीजी ही अंतिम निर्णय लेगी।

विज्ञापन

होटलों व गेस्ट हाउस की जांच जारी
दिल्ली पुलिस इलाके के होटलों व गेस्ट हाउस की लगातार जांच कर रही है। यहां आने वाले संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। मालिकों को साफ तौर पर कहा गया है कि आने वालों की पूरी जानकारी लेने के बाद ही उन्हें रहने की इजाजत दें। अगर किसी की भूमिका संदिग्ध लग रही है तो इसकी जानकारी पुलिस को देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा पुलिस आसपास रहने वाले किरायेदारों, दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों, नौकरों, चालकों व अन्य लोगों का सत्यापन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed