{"_id":"615eccf38ebc3e61e77dec5d","slug":"red-fm-brings-saara-india-sa-ra-ra-campaign-this-t20-ipl-season-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2021: रेड एफएम ‘सारा इंडिया सारा रा रा’ के साथ टी20 सीजन के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल 2021: रेड एफएम ‘सारा इंडिया सारा रा रा’ के साथ टी20 सीजन के लिए तैयार
Thu, 07 Oct 2021 04:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 07 Oct 2021 04:25 PM IST
सार
‘सारा इंडिया सारा रा रा’ कैंपेन का संचालन देश के प्रमुख बाजारों में किया जा रहा है, ऐसे में दर्शक मैचों के बारे में नियमित अपडेट्स के साथ-साथ दोहरे मनोरंजन का आनंद उठा रहे हैं। रेड एफएम के इस कैंपेन में अमर उजाला डॉट कॉम (amarujala.com) पार्टनर की भूमिका में है।
विज्ञापन
सारा इंडिया सा रा रा कैंपेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के अग्रणी एवं सबसे ज्यादा पुरस्कृत प्राइवेट रेडियो नेटवर्क्स में से एक 93.5 रेड एफएम ने अपने कैंपेन ‘सारा इंडिया सारा रा रा’ की शुरुआत की है। यह कैंपेन देशभर में टी20 के प्रशंसकों के लिए सालाना टी20 टूर्नामेंट को कहीं अधिक रोचक बना देगी। रोजाना क्रिकेट से जुड़े रोचक कंटेंट, कॉमेडी सीरीज, स्टेडियम की स्टोरी आदि के साथ यह कैंपेन क्रिकेट प्रशंसकों को खूब लुभा रही है। रेड एफएम के इस कैंपेन में अमर उजाला डॉट कॉम (amarujala.com) पार्टनर की भूमिका में है।
विज्ञापन
आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका
जाने-माने कवि डॉ. सुनील जोगी, ‘जोगीरा स्टाइल’ में क्रिकेट पर आधुनिक कविताएं प्रस्तुत करते हैं। क्रिकेट का जोश संगीत के बिना अधूरा है, इसी उत्साह को सम्पूर्ण बनाने के लिए रेड एफएम ने एक गाना भी लॉन्च किया है, जिसमें क्रिकेट के प्रति प्रशंसकों के पागलपन को बताने की कोशिश की गई है। कैंपेन के तहत क्रिकेट के प्रशंसकों को प्रतियोगिताओं के ज़रिए आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कैंपेन ‘सारा इंडिया सारा रा रा’ के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ रोमांच लाया
कैंपेन के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर एवं सीओओ, रेड एफएम और मैजिक एफएम की निशा नारायणन ने कहा, ‘खेल एक राहत लेकर आता है और बेहतर कल के लिए उम्मीद की किरण लेकर आता है। किसी भी अन्य साल की तरह, रेड एफएम अपने कैंपेन ‘सारा इंडिया सारा रा रा’ के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ रोमांच लाया है। खेल आयोजन जो ‘सारे भारत’ को एकजुट करता है, इसका जश्न ‘देसी-कूल’ स्टाइल में या यूं कहें कि ‘जोगीरा स्टाइल’ में मनाया जा रहा है, जो अपने आप में शानदार संगीत है। यह संगीत इस साल के टी20 सीजन पर चर्चा कर रहा है।’ दर्शको की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसका संचालन देश के प्रमुख बाजारों में किया जा रहा है। इस करण दर्शक मैच से संबंधित नियमित अपडेट्स के साथ-साथ दोहरे मनोरंजन का आनंद उठा रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों में इसे काफी सराहा जा रहा है।
विज्ञापन