फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Red Cross Society will fulfill the lack of blood 

रेडक्रॉस सोसाइटी दूर करेगी खून की कमी, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Mon, 27 Apr 2020 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
Red Cross Society will fulfill the lack of blood 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

रेडक्रॉस सोसाइटी अब राजधानी में खून की कमी को पूरा करेगी। अगर आपको खून की जरूरत है या फिर ब्लड डोनेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए रेडक्रॉस सोसाइटी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से ब्लड बैंकों में खून का संकट गहराने लगा है। यही हाल अधिकतर सरकारी अस्पतालों का भी है। 

विज्ञापन


राजधानी के अधिकतर अस्पताल खून की कमी के संकट को दूर करने के लिए सामाजिक संस्थाओं और स्वैच्छिक रक्तदाताओं से रक्तदान की अपील कर रहे हैं। इसी कमी को पूरा करने के लिए दिल्ली रेडक्रॉस सोसाइटी ने यह पहल की है। 
विज्ञापन


सोसाइटी के निदेशक डॉ. वानश्री का कहना है कि रक्त आपूर्ति को लेकर लगातार लोगों से रक्तदान की अपील की जा रही है। लॉकडाउन के चलते शुरुआत में शिविर इत्यादि आयोजित नहीं हो रहे थे लेकिन अब राज्यों व सामाजिक संगठनों के प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं हेल्पलाइन नंबर
01123359379 और 9319982104

हॉटस्पॉट : पुलिस के सहयोग से पहुंच रहा है घरेलू गैस सिलिंडर  
हॉटस्पॉट में पुलिस के सहयोग से वेंडर लोगों के घर तक घरेलू गैस सिलिंडर पहुंचा रहे हैं। द्वारका के सेक्टर-11, राज नगर पार्ट-टू के अलावा महावीर एन्क्लेव में भी आम दिनों की तरह जरूरी सामानों की आपूर्ति की जा रही है ताकि संक्रमण की जद में आए घरों में बंद लोगों तक सभी जरूरी सुविधाएं पहुंच सके। एक गैस एजेंसी के मालिक ने बताया कि हॉटस्पॉट में डिलीवरी देने के लिए बैरिकेड तक ही उनके कर्मी जाते हैं। इसके बाद पुलिस कर्मियों की मदद से घर तक सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है।


राज नगर पार्ट-टू में एक वेंडर ने बताया कि डिमांड होने पर बैरिकेड पर तैनात पुलिस कर्मियों तक सिलिंडर पहुंचाते हैं। उधर, सेक्टर-11 के शाहजहांबाद सोसाइटी में रविवार को कोई नया मामला नहीं आया है। लेकिन अभी भी सोसाइटी के बाहर सामान की आपूर्ति करने के बाद सिक्योरिटी गार्ड के पास से ले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed