{"_id":"57dab8d04f1c1bd136d4787c","slug":"red-cross-blood-donation-50-young-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडक्रॉस भवन में 50 युवाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडक्रॉस भवन में 50 युवाओं ने किया रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
रक्त दान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर निगम व जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा बृहस्पतिवार को रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
50 युवाओं ने स्वेच्छा से अपना पंजीकरण करवाया और 34 युवाओं रक्तदान किया। युवाओं ने कहा कि वह लोगों का जीवन बचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विवेक कालिया व रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि स्वच्छ गुड़गांव स्वस्थ गुड़गांव के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए फर्स्ट एड का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
विज्ञापन
उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाया। रक्तदान करने वालों को सम्मानित भी किया गया। निगमायुक्त टीएल सत्यप्रकाश का कहना है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भी युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र दिया गया।
विज्ञापन